अदन की खाडी में व्यापारी पोत (जहाज) पर ड्रोन से आक्रमण

नई देहली – अदन की खाडी में फिर एक बार एक व्यापारी पोत पर ड्रोन से आक्रमण किया गया । उस समय भारतीय युद्धनौका ने इस व्यापारी पोत की सहायता की । यह आक्रमण किसने किया है, यह अभीतक स्पष्ट नहीं हुआ है ।
१. इस घटना के विषय में भारतीय सैन्याधिकारी ने बताया कि प्रशांत महासागर में टापुओं के देश पलाऊ का ध्वज लगे ‘एमवी आइलैंडर’ पोत पर २२ फरवरी को आक्रमण हुआ, जिसमें उसपर सवार कर्मचारियों में एक घायल हो गया । भारतीय नौसेना की एक टुकड़ी उस पोत पर चढ गई और उसपर सवार सभी कर्मचारियों को बचा लिया ।
२. भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि भारतीय नौसेना के प्रयत्न, व्यापारी पोतों और उनके कर्मचारियों की रक्षा के प्रति वचनबद्धता की पुष्टि करते हैं । पिछले कुछ सप्ताहों में भारतीय नौसेना ने पश्चिमी हिन्द महासागर में हुए आक्रमणों के बाद अनेक व्यापारी नौकाओं की सहायता की है ।
भारत ‘सेमीकंडक्टर’ बना रहा है, जबकि पाकिस्तान आत्मघाती आतंकवादियों का निर्माण कर रहा है ! – Defence Minister Rajnath Singh
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।
बांग्लादेश में आत्मसमर्पण करते समय लज्जा नहीं आई क्या ? -Maulana Fazlur Rahman
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित