अभिभावक और नागरिकों के डांटने पर शिक्षिका ने मांगी क्षमा !

ठाणे, १० दिसंबर (वार्ता) – कल्याण (पूर्व) यहां विजयनगर भाग के सेंट थॉमस विद्यालय की शिक्षिका ने विद्यार्थी द्वारा ‘जय श्रीराम’, ‘जय भवानी’ और ‘जय शिवाजी’ ऐसा लिखा कागज फाडकर कचरे के डिब्बे में फेंका । ‘पुनः ऐसा काम करने पर विद्यालय से निकाल देंगे’, ऐसी धमकी भी विद्यार्थी को शिक्षिका ने दी । इस पर विद्यार्थी के अभिभावक और नागरिकों ने शिक्षिका को डांटा और किए हुए कृत्य के विषय में क्षमा मांगने पर विवश किया । (ऐसे सतर्क अभिभावक और नागरिक ही हिन्दू धर्म की सच्ची शक्ति हैं ! – संपादक)
१. कक्षा १० में पढने वाले एक विद्यार्थी ने उसके साथ हुआ प्रकरण अपने अभिभावकों को बताया । अभिभावकों ने राष्ट्र कल्याण पार्टी के मुख्य सचिव राहुल काटकर से संपर्क कर इस विषय में जानकारी दी ।

२. ९ दिसंबर को सुबह राहुल काटकर और उनके सहयोगी मयूरेश धुमाळ, राहुल महाजन, शरद पाटिल सहित अनेक समाजसेवक विद्यालय में एकत्र हुए । (कृतिशील हुए सभी धर्मप्रेमियों का अभिनंदन ! – संपादक)
३. इसके उपरांत उन्होंने शिक्षिका को डांटा । उस समय शिक्षिका ने उसके द्वारा किए कृत्य के विषय में क्षमा मांगी, साथ ही लिखित क्षमा मांगने का आश्वासन दिया ।
४. राहुल काटकर द्वारा लाया हुआ छत्रपति शिवाजी महाराज का चित्र विद्यालय के पादरी ने विद्यालय की दीवार पर लगाया और चित्र को माला पहनाई । यह प्रकरण समझ में आने पर कोळसेवाडी पुलिस विद्यालय पहुंची ।
नागपुर में मानसिक तनाव के कारण ‘नीट’ परीक्षार्थी छात्रा ने की आत्महत्या
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi
‘दारुल उलूम देवबंद’ आतंकियों का केंद्र होने से उसे ध्वस्त कीजिए – हिन्दू रक्षा दल की मांग
कोलकाता के सुरेंद्रनाथ महाविद्यालय के तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन के कार्यालय में मिली बडी धनराशि
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।