हिन्दू संगठन कर रहे हैं विरोध

रायपुर (छत्तीसगढ़) – छत्तीसगढ़ के पाथरी गांव में ईसाई धर्म का प्रचार करने वाले वाहनों पर भगवा झंडे लगाकर भोले-भाले लोगों को भ्रमित किया जा रहा है । इस घटना का पता लगते ही स्थानीय हिन्दू युवकों ने इसका विरोध किया । आटो रिक्शा पर भगवा झंडे लगाकर पत्रक बांटे जा रहे थे । इसी प्रकार, लोगों के घर जाकर येशू से संबंधित साहित्य बांटे जा रहे थे । इस घटना का पता चलते ही स्थानीय युवक और बजरंग दल के कार्यकर्ता सक्रिय हुए । उन्होंने मिशनरियों के इस प्रचार का प्रखर विरोध किया । तब, मिशनरी भाग गए । इस विषय पर राष्ट्रीय बजरंग दल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने की मांग की है ।
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार लाएगी धर्मांतरण विरोधी कानून !
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार कानून बनाकर बलपूर्वक, प्रलोभन देकर अथवा फंसाकर धर्मांतरण करवाने वालों को कठोर दंड दिलाने का प्रावधान करने वाली है । (ऐसा कानून प्रत्येक राज्य सरकार बनाए, इसकी अपेक्षा केंद्र सरकार द्वारा ही इस विषय पर पूरे देश के लिए कठोर कानून बनाए जाने की आवश्यकता है ! – संपादक) इस कानून के अनुसार सर्व प्रथम धर्मांतरण की शिकायत जिला के दंडाधिकारी के पास करनी होगी । ऐसे प्रकरणों में कानूनी प्रक्रिया द्वारा दोषी दण्डित किए जाएंगे ।
संपादकीय भूमिकाबीते अनेक दशकों से ईसाई मिशनरी खुलकर हिन्दुओं का धर्मांतरण करवा रहे हैं, किन्तु आजतक हिन्दुओं द्वारा उसे रोक नहीं पाना लज्जाजनक ! |
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !