उदयनिधि स्टालिन की पुनः एकबार अनर्गल बकवास !

चेन्नई (तमिलनाडु) – प्रक्षोभक वक्तव्य करते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के पुत्र एवं राज्य के क्रीडामंत्री उदयनिधि स्टालिन ने पुनः एक बार सनातन धर्म की आलोचना की है । उन्होंने कहा ‘‘तमिलनाडु में पिछले १०० वर्षों से सनातन धर्म के विरुद्ध आवाज उठाई जा रही है । हम आगे २०० वर्ष उसके विरुद्ध बोलते रहेंगे ।’’ कुड्डालोर जिले के नेवेली में वे ऐसा बोल रहे थे ।
उदयनिधि ने आगे कहा ‘‘इससे पूर्व अनेक प्रसंगों में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर, पेरियार एवं एम. करुणानिधि ने इस पर विशद किया था । सनातन धर्म के कडे विरोध के कारण ही महिलाएं घर से बाहर निकल सकीं । इसी कारण सती प्रथा जैसी सामाजिक कुप्रथा नष्ट हुई । (सनातन धर्म में काल के अनुसार निर्मित अनुचित प्रथाओं का सनातन धर्म के संतो ने भी उतना ही विरोध कर उनको नष्ट करने का प्रयास किया था । इन संतों ने ‘सनातन धर्म अनुचित है’ अथवा ‘उसे नष्ट करना चाहिए’, ऐसा कहने के स्थान पर अनुचित घटनाओं का विरोध किया था । द्रमुक अनुचित घटनाओं के नाम से धर्म नष्ट करने की भाषा बोल रहा है । यह उसका सनातनद्वेष है ! – संपादक) द्रमुक की स्थापना ही ऐसे समाजद्वेषियों का विरोध करनेवाले तत्त्वों पर की गई है । (द्रमुक की स्थापना सनातनद्वेष द्वारा हुई है । इस कारण उदयनिधि ऐसा वक्तव्य कर दलित, पिछडी जाति इत्यादि लोगों के मत पाने का प्रयास कर रहे हैं । द्रमुक की विचारधारा नष्ट करने के लिए हिन्दू संगठनों को तमिलनाडु में हिन्दुओं को धर्मशिक्षा देनी आरंभ कर सनातन धर्म के विषय में गलत धारणाएं दूर करनी चाहिए ! – संपादक)
(सौजन्य : Oneindia Hindi | वनइंडिया हिंदी)
उदयनिधि ने की भाजपा की कचरे से तुलना !
भाजपा की आलोचना करते हुए उदयनिधि ने कहा ‘‘कचरे से सांप अपने घर में घुसता है । यदि सांपों को नष्ट करना हो, तो कचरा तैयार न हो, इस पर ध्यान देना पडेगा । वर्ष २०२४ के चुनाव में भाजपा एवं अण्णाद्रमुक को तमिलनाडु से हद्दपार करना होगा ।
संपादकीय भूमिकासहस्रों वर्षों से असुर एवं कुछ शतक मुगलों ने सनातन धर्म नष्ट करने का प्रयास किया; परंतु सनातन धर्म आज भी जीवित है, तथा उसे नष्ट करनेवाले स्वयं ही नष्ट हुए हैं, यही दुहराते रहनेवाला है ! |
‘एस्.आई.आर्.’ प्रक्रिया कर रहे शिक्षक से ३ धर्मांधों ने की मारपीट !
अयोध्या : पवित्र सरयू नदी में मांस एवं मद्य का सेवन करने वाले तीन हिन्दू गिरफ्तार !
‘Vikram-1’ Creates History : देश के पहले निजी संस्थान द्वारा उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण
Vande Mataram : ‘वन्दे मातरम्’ का अपमान करने पर ३ वर्ष तक का कारावास होगा !
बहू का लगातार यौन शोषण करनेवाले ससुर जाकिर के गुप्तांग पर बहू ने धारदार हथियार से किया आक्रमण
गूगल का ‘जेमिनी’ एआई प्लेटफॉर्म ‘जय श्रीराम’ का उत्तर देता है, तो ‘सिरी’ ऐसा क्यों नहीं कर सकती ? – हिन्दुत्वनिष्ठों का प्रश्न