केंद्रसरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में स्पष्ट की अपनी भूमिका !

देहली – फरवरी २०१९ में पुलवामा में हुए आतंकवादी आक्रमण के कारण जम्मू-कश्मीर से धारा ३७० हटानी पडी, ऐसी भूमिका केंद्रसरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में स्पष्ट की । धारा ३७० हटाने के विरोध में प्रविष्ट की गई याचिका की सुनवाई के समय केंद्रसरकार द्वारा यह युक्तिवाद किया गया ।
Pulwama terror strike forced govt to decide on scrapping Article 370: SG tells Supreme Court https://t.co/sGJE64Eqz2
— The Times Of India (@timesofindia) August 29, 2023
जम्मू-कश्मीर में ‘नैशनल कॉन्फरन्स’ एवं पीपल्स डेमोक्रैटिक पार्टी द्वारा (पीडीपी द्वारा) केंद्रसरकार के धारा ३७० हटाने के निर्णय के विरोध में सर्वोच्च न्यायालय में याचिका प्रविष्ट की गई । गत ११ दिनों से इस याचिका पर सुनवाई शुरू है । २८ अगस्त को हुई सुनवाई में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने केंद्रसरकार की ओर से युक्तिवाद किया ।
‘१४ फरवरी २०१९ को पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर्.पी.एफ्.) के सैनिकों की फौज पर हुए आक्रमण के पश्चात केंद्रसरकार ने ३७० हटाने का निर्णय लिया । सॉलिसिटर जनरल मेहता ने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर उसका समावेश शेष भारत में करना एवं देश का सार्वभौमत्व अबाधित रखना, यह इसके पीछे के २ मुख्य उद्देश्य थे !’
JeM Terrorist Arrested : गुजरात में जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित ५ आतंकवादियों को बन्दी बनाया गया ।
इस्लामिक स्टेट की सहायता करने वाले राकिब अंसारी को ५ वर्ष के कारावास का दंड।
Telangana School Kalma Controversy : भाग्यनगर (तेलंगाना) में हिन्दू छात्र को गृहकार्य में ‘कलमा’ याद करने के लिए कहने वाली शिक्षिका को विद्यालय ने नौकरी से निकाला ।
Ayushman Bharat Yojana : ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अंतर्गत १० लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की संसदीय समिति की अनुशंसा
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
राजस्थान के कारागृह में आजीवन कारावास का दंड भुगत रहे २ बंदियों का २२ जुलाई को विवाह होगा