वांद्रे (बांड्रा) टर्मिनस (मुंबई) में ‘लव जिहाद’ का प्रकरण सामने आया !

मुंबई, १६ अगस्त (समाचार) – वांद्रे टर्मिनस में अल्प आयु की (नाबालिग) हिन्दू लडकी को बुर्का पहनाकर अपने साथ ले जानेवाले मुसलमान युवक की हिन्दुत्वनिष्ठों ने पिटाई की । सामाजिक माध्यमों से इसका वीडियो प्रसारित हुआ है । वास्तव में क्या हुआ था, अभी इस संदर्भ में कोई जानकारी सामने नहीं आई है; परंतु अल्प आयु की हिन्दू लडकी को बुर्का पहनाने के कारण ‘लव जिहाद’ एवं तदनंतर ‘धर्मांतरण’ के संदर्भ में शंका व्यक्त की जा रही है ।
इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हिन्दुत्वनिष्ठ युवक मुसलमान युवक को पकडकर वांद्रे टर्मिनस के बाहर ला रहा है । इस समय उनके द्वारा ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाते हुए, ‘लव जिहाद बंद करो’, की घोषणाएं भी की गई हैं । इनमें से एक हिन्दुत्वनिष्ठ युवक ने कहा है कि आज वांद्रे टर्मिनस में एक नाबालिग हिन्दू लडकी को हमने ‘लव जिहाद’ से बचाया है ।
(और इनकी सुनिए…) ‘लव जिहाद के नाम से हिन्दुत्वनिष्ठ गुंडों ने अमानुषिक पिटाई की !’ – वारिस पठाण, भूतपूर्व सांसद, एम.आइ.एम.
‘एम.आइ.एम.’ के भूतपूर्व सांसद वारिस पठाण ने इस वीडियो को अपने ‘ट्वीट’ से प्रसारित किया है । उन्होंने कहा है कि हिन्दुत्वनिष्ठ गुंडों ने लव जिहाद के नाम पर वांद्रे रेल-स्थानक पर एक मुसलमान लडके की अमानुषिक पिटाई की । आज हम स्वतंत्रता का ७७ वां वर्ष मना रहे हैं । हमारे शहीदों ने कभी सोचा भी न था कि मुसलमानों को यह दिन देखना पडेगा । मुंबई पुलिस को इस घटना की तुरंत जानकारी लेनी चाहिए एवं जो गुंडे इसमें सम्मिलित हैं, उन्हें तुरंत बंदी बनाकर कठोरतम दंड देना चाहिए । यदि ऐसा होता है, तो भविष्य में कोई ऐसा करने से पूर्व १०० बार सोचेगा । यह घटना २१ अथवा २२ जुलाई की है; परंतु इस विषय में सामाजिक माध्यमों से अब वीडियो प्रसारित हुआ है । (हिन्दुत्वनिष्ठों को ‘गुंडे’ कहनेवाले पठाण को स्वयं के धर्म वाले हिन्दू युवतियों को प्रेम-जाल में फंसाकर उनका धर्मांतरण करते हैं, यह क्यों नहीं दिखाई देता ? लव जिहाद करनेवालों की पिटाई करने से यदि कानून एवं सुव्यवस्था का प्रश्न उठ रहा हो, तो लव जिहाद में हिन्दू युवतियों को फंसाकर उनका धर्मांतरण करने पर क्या यह प्रश्न नहीं उठता ? अपनी सुविधा के अनुसार भूमिका अपनाने वाले वारिस पठाण को ‘लव जिहाद’ करनेवाले अपने धर्म के लोगों को रोकना होगा, तभी ऐसी घटनाएं रुकेंगी ! – संपादक)
बांद्रा स्टेशन पर एक निहतते मुस्लिम लड़के को लव जिहाद के नाम पर हिन्दुत्ववादी गुंडों द्वारा बेरहमी से पीटा गया !
हम आज यौमे आज़ादी का ७७ साल मना रहे है !
हमारे शहीदों ने कभी सोचा नहीं था की मुसलमानों को ये दिन भी देखना पड़ेगा।मुंबई पुलिस इस घटना का फ़ौरन संज्ञान ले और जो… pic.twitter.com/orSrNCGdHF
— Waris Pathan (@warispathan) August 15, 2023
संपादकीय भूमिकालव जिहाद की घटनाएं प्रतिदिन बढती जा रही हैं, जिन्हें रोकने में तंत्र विफल हो रहा है । इस कारण भविष्य में यदि हिन्दुओं का उद्रेक हुआ, तो उसके लिए उत्तरदायी कौन ? |
जेन-जी (Gen-Z) को यदि कोई लोग ईमानदार लगते हैं, तो वे तुरंत उनसे प्रभावित हो जाते हैं !
Exam Reforms Task Force : परीक्षाओं में सुधार के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय कार्यबल का गठन ।
शांतिपूर्ण पद्धतिसे आंदोलन करना नागरिकों का संवैधानिक मौलिक अधिकार है ! – Supreme Court
Nepal Hindu killed : नेपाल में मुसलमानों द्वारा हिन्दुओं पर आक्रमण : पुलिस की गोलीबारी में एक हिन्दू युवक की मृत्यु !
ConfirmTkt Controversy : ‘कन्फर्म टिकट’ प्रतिष्ठान ने श्री गणेश का अपमान करने वाला विज्ञापन हटाया ।
(कथित) ‘वर्तमान में (प्रारम्भिक स्तर) जमीनी स्तर पर युवाओं में जागृति लाना ही हमारा लक्ष्य ’