एटा (उत्तर प्रदेश) यहां के हिन्दुत्वनिष्ठों का पुनरुच्चार !

अवागढ (उत्तर प्रदेश) – हमें भारत को ‘सनातन राष्ट्र’ घोषित करना है । इसके साथ ही अखंड भारत के लिए संघर्ष जारी रखना है, ऐसा वक्तव्य हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री महावीर ने किया । वे राज्य में एटा जिले में अवागढ में आयोजित हिन्दुत्वनिष्ठों के कार्यक्रम में बोल रहे थे । हिन्दू एकता समूह, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था । उनके इस वक्तव्य का उपस्थित लोगों ने अनुमोदन किया ।
इस समय हिन्दू एकता समूह के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभम हिन्दू ने कहा कि, सभी सनातनी संगठनों को एकत्रित कर हमें एक राष्ट्रीय संगठन बनाना है । अंग्रेजों द्वारा बनाए कानून समाप्त करने के लिए हमारा संगठन सतत संघर्ष करता रहेगा । हमें सनातन विरोधियों का आर्थिक बहिष्कार करना चाहिए ।
विहिप और बजरंग दल द्वारा शहर में आयोजित अन्य एक कार्यक्रम में विहिप शिवांग गुप्ता ने कहा कि देर से ही सही लेकिन भारत के हिन्दू जागृत हो रहे हैं । धर्मांतरण की कार्यवाहियां रोकने के लिए प्रयास बढाए गए हैं । हमारा समाज शक्तिशाली बनेगा ।
CJP Party : कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा पांच सितारा होटल में नाच-गाने के साथ दावत !
जेन-जी (Gen-Z) को यदि कोई लोग ईमानदार लगते हैं, तो वे तुरंत उनसे प्रभावित हो जाते हैं !
Exam Reforms Task Force : परीक्षाओं में सुधार के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय कार्यबल का गठन ।
शांतिपूर्ण पद्धतिसे आंदोलन करना नागरिकों का संवैधानिक मौलिक अधिकार है ! – Supreme Court
ConfirmTkt Controversy : ‘कन्फर्म टिकट’ प्रतिष्ठान ने श्री गणेश का अपमान करने वाला विज्ञापन हटाया ।
Nepal Indian Currency: नेपाल ने भारतीय मुद्रा पर लगी रोक (पाबंदी) हटाई ।