|

कोलकाता (बंगाल) – ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ चलचित्र का ट्रेलर (विज्ञापन) प्रदर्शित करने के पश्चात बंगाल पुलिस ने चलचित्र के निर्देशक सनोज मिश्रा के विरुद्ध अपराध प्रविष्ट किया है । इस चलचित्र में बंगाल के कट्टर रोहिंग्या मुस्लिमों के विषय में कथा दर्शाई गई है । आगामी अगस्त माह में यह चलचित्र प्रदर्शित किया जाएगा । ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि इस चलचित्र द्वारा बंगाल की अपकीर्ति हो रही है ।
The Diary of West Bengal: फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा को जारी हुआ नोटिस, पश्चिम बंगाल पुलिस ने लगाए गंभीर आरोप#TheDiaryofWestBengal #WestBengalPolice #SanojMishrahttps://t.co/edm1eUSpgX
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) May 26, 2023
इस चलचित्र के निर्माता तथा उत्तर प्रदेश के शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के भूतपूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी अर्थात अभी के जितेंद्र नारायण सिंह हैं । पुलिस ने जांच के लिए ३० मई को सनोज मिश्रा को उपस्थित रहने के लिए नोटिस भेजी है । मिश्रा के अधिवक्ता नागेश मिश्रा ने कहा कि वे न्यायालयीन लडाई लडेंगे ।
‘The Diary of West Bengal’ director #SanojMishra has been summoned over ‘attempt to defame state’ | #WestBengal #TheDiaryOfWestBengal https://t.co/S6SmUoMrF1
— Republic (@republic) May 26, 2023
तृणमूल कांग्रेस सरकार विदेशी आतंकवादी संगठनों का उद्देश्य पूर्ण कर रही है ! – जितेंद्र नारायण सिंह

जितेंद्र नारायण सिंह ने ट्रेलर के प्रदर्शन के समय कहा कि गत कुछ वर्षों से बंगाल की स्थिति अत्यंत संकटदायी होती जा रही है । वहां भारी मात्रा में कट्टरतावादी रोहिंग्या मुस्लिमों को बसाया जा रहा है । बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार मतपेटी बनाने हेतु उन्हें आधार कार्ड बना कर दे रही है । इसके द्वारा मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कर रही है । इसलिए बांग्लादेश की सीमा पर रोहिंग्या मुसलमानों की जनसंख्या बढ रही है । ये रोहिंग्या मुस्लिम बंगाल में परिचय पत्र बना कर पूरे देश में फैल रहे हैं ।
(सौजन्य: inKhabar)
विदेशी आतंकवादी संगठनों का उद्देश्य बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पूर्ण कर रही है । बंगाल में हिन्दुओं पर अत्याचार होने से उन्हें पलायन करना पड रहा है । इस चलचित्र में बंगाल की यही स्थिति दर्शाने का प्रयास किया गया है ।
(सौजन्य: Filmo Ka Bazar)
संपादकीय भूमिकाबंगाल में लोकतंत्र नहीं, अपितु तानाशाही है, इसका और एक उदाहरण ! ‘द केरल स्टोरी’ चलचित्र पर प्रतिबंध लगाने पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा फटकार लगाने पर भी तृणमूल कांग्रेस सरकार पर कोई परिणाम नहीं हुआ । ऐसी सरकार को विसर्जित करना ही बंगाल के हिन्दुओं तथा देश के हित में है ! |
Corporate Jihad : पीडित युवतियों को दिखाए जा रहे थे जाकिर नाइक तथा पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील के वीडियो !
दूध तथा दुग्धजन्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्राथमिकता से की जाएगी कार्रवाई !
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की
विसर्जित श्रीगणेशमूर्तियों के ‘पीओपी’ से बनाई जाएंगी चौकियां (बेंच), ईंटें तथा सुशोभन की वस्तुएं !
Bulandshahr Temple Namaz : बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में हनुमान मंदिर में नमाज पढने वाले असर मोहम्मद को बंदी बनाया गया ।
Wipro’s Explanation: (और उनकी सुनिए…) ‘विप्रो’ में महिला कर्मचारियों के कल्याण, सम्मान एवं गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है ।