जिससे इंस्टाग्राम पर मित्रता की, उसी लडके ने फंसाया !

कल्याण – यहां अल्पायु लडका एवं उसके मित्रों ने १५ वर्षीय लडकी का सामूहिक बलात्कार किया । कुछ दिन पूर्व ही एक आरोपी से इंस्टाग्राम पर पीडिता की मित्रता हुई थी । संदिग्धों के नाम इस प्रकार हैं – साहिल राजभर, सुजल गवळी एवं विजय बेरा । इनके साथ एक अन्य संदिग्ध है, जो अल्पायु है । सभी को पुलिस ने नियंत्रण में लिया है । साथ ही अल्पायु संदिग्ध आरोपी को बालसुधार गृह भेजा गया है । पीडिता के परिजनों द्वारा उसके लापता होने का परिवाद प्रविष्ट करने के उपरांत यह प्रकरण सामने आया है । अपराधियों पर अपराध पंजीकृत किए गए हैं ।
पीडिता की साहिल से इंस्टाग्राम पर पहचान हुई थी । साहिल ने उसको संदेश भेजा था ‘हमारी मित्रता के कारण मेरी एक सहेली को गलत धारणा (गलतफहमी) हो गई है । इसलिए घर आकर इस प्रकरण का समाधान करो’ । उसके घर पहुंचते ही उसने लडकी का बलात्कार किया । इससे भयग्रस्त होकर वह अपनी सहेली के पास गई । साहिल ने पीडिता को दूसरे दिन पुन: बुलाया एवं अपने ३ मित्रों सहित उसका बलात्कार किया । (लडकियों, तुम्हारा अनुचित लाभ उठानेवाले युवकों के बोलने से धोखे में आकर स्वयं का जीवन उद्ध्वस्त न करें ! – संपादक)
संपादकीय भूमिकायुवतियों एवं महिलाओं, सामाजिक जालस्थल पर अनजान व्यक्तियों से मित्रता करते समय सावधान रहें ! |
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया