|

इंदौर (मध्य प्रदेश) – यहां चंदननगर के शीतलामाता मंदिर में कट्टरपंथी मुसलमानों ने तोडफोड कर हिन्दुओं की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी ।
१. इस मंदिर का जीर्णोद्धार जारी है । यहां २ श्रमिकों के काम करते समय कुछ महिलाएं पूजा करने के लिए गईं । तब राशिद, इमरान एवं फिरोज वहां गए । उन्होंने श्रमिकों को काम करने से रोका एवं पिटाई की, साथ ही पूजा करने गई महिलाओं से अनुचित वर्तन किया । उनलोगों ने महिलाओं से मंदिर हटाने की मांग की । यदि ऐसा न किया गया, तो जान से मारने की धमकी दी । तदनंतर उन्होंने मंदिर में तोडफोड की ।
२. इस घटना की जानकारी मिलते ही हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के कार्यकर्ता वहां इकट्ठे हुए एवं पुलिस थाने में जा कर कार्यवाही करने की मांग की । तदनंतर पुलिस ने मंदिर के निकट कडी व्यवस्था रखी । पुलिस-सुरक्षा में जीर्णोद्धार का काम जारी है तथा अपराधियों को ढूंढा जा रहा है ।
इंदौर के मंदिर में फिरोज, राशिद और इमरान ने की तोड़फोड़, पूजा कर रही महिलाओं से भी बदसलूकी: मंदिर नहीं हटाने पर जान से मारने की धमकी#MP #Indore #Temple https://t.co/CmH8sRVNrk
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) April 11, 2023
यदि अपराधियों पर कार्रवाई न हुई तो आंदोलन करने की चेतावनी !
हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कहा है कि इससे पूर्व मंदिर परिसर में अनेक बार मांस के टुकडे फेंकने की घटनाएं हुई हैं । अब तोडफोड की जा रही है । यदि पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई नहीं करती, तो यहां बडा आंदोलन किया जाएगा । (ऐसी चेतावनी क्यों देनी पडती है ? – संपादक)
संपादकीय भूमिका
|
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जब तक त्यागपत्र नहीं दे देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा !
सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त किया !
हमने सरकार के समक्ष रखीं ३ मांगें !
Bangladesh Foreign Affairs Minister : (और इनकी सुनिए) “विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र भारत अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देगा, ऐसी आशा है ।”
शिक्षा सचिव का स्थानांतरण– पेपर लीक की घटनाएं रोकने हेतु नया कानून भी बनाएंगे ।
Assam Flood : असम में भीषण बाढ – ४१ लोगों की मृत्यु ।