
पलक्कड (केरल) – यहां भाजपा के २ कार्यकर्ता दिनेश एवं विष्णु पर सशस्त्र आक्रमण होने का समाचार है । इस समय जब विष्णु की मां ने विष्णु को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उन्हे भी मारा – पीटा ।
पलक्कड़ में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं पर हथियारों से हमला, बचाने आई मां के साथ भी मारपीट; मामला दर्ज@BJP4Keralam #BJP #Kerala #Crime https://t.co/0vqTjD86XA
— Dainik Jagran (@JagranNews) March 15, 2023
घायल होने से इन तीनों को उपचार के लिए चिकित्सालय (अस्पताल) में भर्ती कराया गया है । पुलिस घटना की जांच कर रही है और अभी तक किसी को बंदी नहीं बनाया गया ।
माकपा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने पर आक्रमण कर अपराधियों को छुडाया ! – बीजेपी का आरोप
केरल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि पलक्कड में माकपा के गुंडों ने पुलिस थाने पर आक्रमण किया और भाजपा कार्यकर्ताओं पर आक्रमण करने वाले आरोपियों को छुडा लिया । गत वर्ष इसी क्षेत्र में माकपा के गुंडों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी थी । केरल के मुख्यमंत्री को लाज (शर्म) आनी चाहिए । उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि हम इसे मूक दर्शक बनकर पर नहीं देखेंगे ।
संपादकीय भूमिकाक्या कम्युनिस्ट केरल में कानून और व्यवस्था है ? यदि कम्युनिस्टों के संबंध में ऐसी घटना भाजपा राज्य में हुई होती, तो कम्युनिस्टों ने देश सिर पर उठा लिया होता ! |
हमारे पास लाठीमार के लघु चलचित्र देखने का समय नहीं है !
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित
श्री राम मन्दिर में दान की चोरी होना समाज के नैतिक पतन की पराकाष्ठा – न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, इलाहाबाद उच्च न्यायालय
Hindustan Unilever Compensation : ‘हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड’ प्रतिष्ठान को ग्राहक को क्षतिपूर्ति के रूप में ५० सहस्र रुपए देने का आदेश ।
Cockroach Party Sets Condition : बातचीत के लिए जंतर मंतर पर आईए अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठक लीजिए ।
Amroha Conversion : अमरोहा (उत्तरप्रदेश) में नाम बदलकर अस्पताल चलाने वाले मुसलमान द्वारा हिन्दू परिचारिका का धर्मान्तरण ।