|

रामपुर (उत्तर प्रदेश) – यदि हिन्दू राष्ट्र की मांग उचित है, तो खालिस्तान की मांग करनवालों की भी मांग उचित है । यदि उनका समर्थन किया, तो हमारे मुसलमान युवक खडे रहेंगे तथा यदि उन्होंने इस्लामी राष्ट्र की मांग की, तो क्या होगा ? इसलिए हमें देश का और एक विभाजन नहीं होने देना चाहिए, मुरादाबाद में हिन्दू राष्ट्र की मांग करनेवालों के विरुद्ध पत्रकारों से चर्चा करते समय इत्तेहाद मिल्लत कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना (इस्लाम के धार्मिक नेता ) तौकीर रजा ने ऐसा वक्तव्य दिया । उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को ‘धृतराष्ट्र’ भी कहा । इस अवसर पर उन्होंने विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल संगठनों पर आतंकवादी होने का आरोप भी लगाया ।
१. मौलाना रजा ने आगे कहा कि जिस प्रकार खालिस्तान की मांग करनेवालों पर देशद्रोह का अपराध प्रविष्ट कर कार्यवाही की जा रही है, हिन्दू राष्ट्र की मांग करनेवालों पर वैसी ही कार्यवाही करने की आवश्यकता है । अन्यथा ऐसा माना जाएगा कि यदि हिन्दू राष्ट्र की मांग करनेवालों पर कार्यवाही नहीं होती है, तो खलिस्तान की मांग करना उचित है ।
२. मौलाना रजा ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार निरंतर मुसलमान एवं इस्लाम के शत्रुओं का साथ दे रही है ।
३. मोदी सरकार उनका ही साथ देती है, जो इस्लाम के शत्रु हैं । वे हमारी आवाज नहीं सुनेंगे, इसिलए राष्ट्रपति को हमारी आवाज सुननी चाहिए, इस अवसर पर रजा ने ऐसा भी कहा ।
‘मुस्लिम भी इस्लामी मुल्क की माँग करेंगे’: मौलाना तौकीर रज़ा ने ‘हिन्दू राष्ट्र’ का किया विरोध, फारूक अब्दुल्ला बोले – 24 करोड़ मुस्लिमों को समुद्र में फेंकोगे?#HinduRashtra #IslamicState #FarooqAbdullah #TauqeerRaza https://t.co/CFg37pQsMt
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) March 12, 2023
( और इनकी सुनिए ) ‘हिन्दू संगठनों द्वारा १० लाख मुसलमान युवतियों का अपहरण कर धर्म-परिवर्तन !’
मौलाना तौकीर रजा ने दावा किया कि एक सर्वेक्षण के अनुसार हिन्दू संगठनों ने लगभग १० लाख मुसलमान युवतियों का अपहरण कर धमका कर घर वापसी के नाम पर धर्म-परिवर्तन किया है । इन युवतियों का हिन्दू युवकों से विवाह भी करवाया है । इसलिए उन्होंने हिन्दू धर्म की हानि की है ।
मुसलमान नहीं, अपितु वर्तमान में सत्ता में रहनेवाले बम विस्फोट कर रहे थे !
रजा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुसलमान पूर्व में भी बम विस्फोट नहीं करता था एवं आज भी नहीं करता । जो बम विस्फोट करते थे, वे हिन्दू समाज का दिशाभ्रम कर रहे थे कि मुसलमान बम विस्फोट करते हैं । वास्तविकता यह है कि यही लोग बम विस्फोट करते थे जो आज सरकार में बैठे हैं । देश में अब दंगे नहीं होते, क्योंकि दंगा करनेवाले सत्ता में हैं । ( इस प्रकार के हास्यास्पद आरोप लगा कर रजा धर्मांध एवं जिहादी लोगों का समर्थन कर रहे हैं । ऐसे लोगों पर कठोर कार्यवाही होना आवश्यक है ! – संपादक, दैनिक सनातन भारत )
संपादकीय भूमिका
|
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न