
नई देहली – यहां के प्रगति मैदान में जागृत हिन्दुत्वनिष्ठों ने ‘नई देहली वैश्विक पुस्तक मेले’ में ईसाईयों द्वारा चल रहे धर्म परिवर्तन का प्रयास ध्वस्त कर दिया । उन्होंने स्टॉल पर लगाई गई ‘फ्री होली बाईबल’ के फलक (पोस्टर) फाड दिए तथा वहां से पुस्तकों की कुछ प्रतियां अपने नियंत्रण में कर लीं ।
Christian missionaries in Delhi book fair provide anti-Hindu material, Bible for free, persuade Hindus to convert religion, United Hindu Front protestshttps://t.co/qMB7S0lnbh
— OpIndia.com (@OpIndia_com) March 2, 2023
यहां के प्रगति मैदान में २६ फरवरी से ५ मार्च की कालावधि में ‘नई देहली वैश्विक पुस्तक मेले’ का आयोजन किया गया है । इस स्थान पर ‘गिडियन्स इंटरनैशनल’ ईसाई संस्था की ओर से पुस्तक स्टॉल लगाया गया था । इस स्टॉल पर २४ फरवरी से बाईबल का नि:शुल्क वितरण चल रहा था । इस संदर्भ में जानकारी प्राप्त होने पर ३० से अधिक हिन्दुत्वनिष्ठों ने ईसाई मिशनरियों से बाइबल का विक्रय बंद करने तथा हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन रोकने की मांग की । इस अवसर पर उन्होंने ‘जय श्रीराम’ ‘भारत माता की जय’ की घोषणाएं कीं । हिन्दुत्वनिष्ठों की आक्रामक भूमिका के कारण कुछ देर वहां का वातावरण तनावपूर्ण हो गया था । वहां कुछ साम्यवादी मानसिकता के लोगों ने हिन्दुत्वनिष्ठों का विरोध करने का प्रयास किया; परंतु उनकी एक न चली । तदुपरांत आयोजकों ने वहां नियमित सुरक्षा हेतु २ सुरक्षा रक्षक दिए । इस समय ईसाईयों ने प्रसार माध्यमों से कहा कि अन्य धर्मी भगवद्गीता ग्रंथ निःशुल्क वितरित कर रहे हैं । उसी प्रकार हम भी बाइबल का वितरण कर रहे हैं । ( यद्यपि हिन्दू भगवद्गीता निःशुल्क वितरित कर रहे हैं, तो भी उनका उद्देश्य अन्य धर्मियों का धर्म परिवर्तन करना नहीं रहता । परंतु ईसाई बाइबल का निःशुल्क वितरण कर उनके धर्म का प्रसार कर हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन करने का प्रयास करते हैं ! – संपादक)
संपादकीय भूमिकाधर्मपरिवर्तन करने हेतु प्रत्येक अवसर का लाभ उठानेवाले चतुर ईसाई ! |
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।