
धनबाद (झारखंड) – हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदे ने यहां के भाजपा विधायक श्री. राज सिन्हा से सद्भावना भेंट की । इस अवसर पर समिति के पूर्व एवं पूर्वाेत्तर भारत समन्वयक श्री. शंभू गवारे एवं श्री. अमरजीत प्रसाद उपस्थित थे । इस अवसर पर श्री. शिंदे ने श्री. सिन्हा को ‘हलाल प्रमाणपत्र’ की भीषणता के प्रति अवगत कराया ।
इस अवसर पर श्री. शिंदे ने कहा, ‘‘पिछले कुछ समय से भारत में बडे स्तर पर ‘हलाल’ प्रमाणित उत्पादों की मांग की जा रही है, साथ ही इसके लिए हिन्दू व्यापारियों को व्यापार करने के लिए ‘जमियत-उलेमा-ए-हिन्द’ जैसे संगठनों से हलाल प्रमाणपत्र लेने के लिए बाध्य बनाया जा रहा है । यह ‘हलाल अर्थव्यवस्था’ धर्म पर आधारित व्यवस्था है तथा उसे बहुत ही चतुराई के साथ धर्मनिरपेक्ष भारत में लागू किया जा रहा है ।’’
यह विषय सुनने के उपरांत श्री. सिन्हा ने इस विषय में केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजकर अन्वेषण करने की मांग करने का, साथ ही हलाल प्रमाणपत्र के विषय में समाज में जागृति लाने का प्रयास करने का आश्वासन दिया ।
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार