
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – राज्य में अलग-अलग जिले में हिन्दू जनजागृति समिति का संपर्क अभियान संपन्न हुआ । इस अभियान के अंतर्गत हलाल अर्थव्यवस्था के विषय में उत्तर प्रदेश में बडे प्रमाण पर जागृति हो और यह विषय उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी के सज्ञान में लाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य के पूर्व विधायक श्री. राकेश बघेल से समिति के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की ।
श्री. राकेश बघेल के निवास स्थान पर हुई इस भेंट में, भारत के अर्थव्यवस्था के समानांतर बढ रहे हलाल अर्थव्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । यह विषय सुनकर, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी के सज्ञान में इस गंभीर विषय को अवश्य लाएंगे’, ऐसा आश्वासन श्री. राकेश बघेल ने दिया ।
इस समय हिन्दू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक संत, सद्गुरु निलेश सिंगबाळजी ने श्री. राकेश बघेलजी को हलाल जिहाद ग्रंथ और सनातन पंचांग भेंट स्वरूप दिया । इस भेंट में उत्तर प्रदेश-बिहार राज्य समन्वयक श्री. विश्वनाथ कुलकर्णी और हिन्दू जनजागृति समिति के लखनऊ समन्वयक श्री. प्रशांत वैती भी उपस्थित थे ।
कानपुर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, इंडियन काउंसिल फॉर ऐस्ट्रोलॉजीकल सायंन्सेस (ICAS) श्री. रमेश चिंतक से भेंट

कानपुर (उत्तर प्रदेश) – यहां के श्री. रमेश चिंतक से भेंट के दौरान हिन्दू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक संत, सद्गुरु नीलेश सिंगबाळजी ने शॉल और श्रीफल देकर उनका सम्मान किया । इस भेंट में उन्हें समिति के कार्य के बारे में जानकारी देकर हलाल अर्थव्यवस्था के भीषण संकट के विषय में समिति के माध्यम से हो रहे कार्य से अवगत कराया गया ।
हिन्दू जनजागृति समिति के कार्य के विषय में सुनकर, श्री. रमेश चिंतक ने कहा, ‘भारत में कुछ ही ऐसे संगठन हैं जो स्पष्टता से हिन्दू राष्ट्र का कार्य कर रहे हैं ।’
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु