|

भाग्यनगर (तेलंगाना) – प्रसिद्ध चित्रपट संगीतकार और गायक देवी श्री प्रसाद का ‘ओ परी’ इस अश्लील गाने में ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ यह मंत्र जोडने की बात ध्यान में आने के उपरांत हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने सायबर पुलिस को शिकायत की । देवी श्री प्रसाद के विरोध में धारा १५३(अ) और २९५(अ) के अंतर्गत अपराध प्रविष्ट किया गया । (हिन्दुओं के मंत्रजाप का अपमान रोकने के लिए तत्परता से कृति करने वाले हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों का अभिनंदन ! – संपादक)

यह गीत रकीब आलम ने लिखा है और ‘टी सीरिज’ ने इसे प्रकाशित किया है । इस गीत के निर्माता और अन्य संबंधित लोगों पर भी अपराध प्रविष्ट करने की मांग भी इस शिकायत में की गई है । अपराध प्रविष्ट होने के उपरांत तेलगु यू ट्यूब चैनल ‘टोनिक’ से यह गीत हटाया गया है ।

देवी श्री प्रसाद की दंड मिलने तक संघर्ष चालू रहेगा ! – हिन्दु जनजागृति समिति‘टी सीरीज की ओर से यह गीत हटाए जाने तक और देवी श्री प्रसाद को दंड मिलने तक हमारा संघर्ष चालू रहेगा’, ऐसा निर्धारण हिन्दु जनजागृति समिति के तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्य के समन्वयक श्री. चेतन गाडी ने व्यक्त किया । |
Somalians Life Imprisonment : नौका को हडपकर अपहृत कर्मियों को बंधक बनाने वाले सोमालिया के ४४ नागरिकों को आजीवन कारावास का दंड !
Modi NEET Paper Leak : प्रश्नपत्रिका लीक प्रकरण के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए – प्रधानमन्त्री मोदी
जंजीरा दुर्ग पर स्थायी रूप से भगवा ध्वज फहराया जाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे – ‘सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्थान’ की चेतावनी
तत्कालीन समाजवादी एवं कांग्रेस सरकारों ने कब्रिस्तान की दीवारों पर पैसा खर्च करने को ही ‘धर्मनिरपेक्षता’ माना ! – Yogi Adityanath
Allahabad HC : बुलडोजर कार्यवाही के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का विभाजित निर्णय !
तमिलनाडु : गोहत्या करने वालों का समर्थन करने वाले मुस्लिम संगठनों का हिंदुत्वनिष्ठों द्वारा विरोध