धर्मांधों द्वारा जान से मारने की धमकियां !

रतलाम (मध्यप्रदेश) – मुसलमान सहपाठी से विवाह करने से हिन्दू डॅाक्टर की जान संकट में पड गई है । कुछ धर्मांध इस दंपति को निरंतर कष्ट दे रहे हैं । मूल नगर छोडकर अन्यत्र जाने पर भी उन पर जानलेवा आक्रमण हो ही रहे हैं । पुलिस द्वारा सहायता न मिलने से डॅाक्टर दंपति ने सुरक्षा के लिए उच्च न्यायालय का आश्रय लिया है । तदुपरांत उच्च न्यायालय ने पुलिस को दंपति की सुरक्षा आपूर्ति के निर्देश दिए हैं । (जानलेवा आक्रमण हो रहे डॉक्टर दंपति को सुरक्षा आपूर्ति के लिए न्यायालय को निर्देश देना पडे, पुलिस के लिए यह लज्जाजनक ! – संपादक)
मुस्लिम सहपाठी युवती से विवाह करना एक डॉक्टर के जीवन के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है. https://t.co/rIxqwcx6hb
— AajTak (@aajtak) September 19, 2022
१. उज्जैन निवासी डॉक्टर भरत शर्मा ने २ वर्ष पूर्व अपनी मुसलमान सहपाठी से वैदिक पद्धति से विवाह विवाह किया । यह प्रेमविवाह उनके परिवार के लिए संकट बन गया है ।
२. कुछ धर्मांधों द्वारा उनको जान मारने की धमकियां मिलने लगीं । इसलिए दंपति को बार-बार निवास बदलना पडा । कुछ माह पूर्व यह डॉक्टर दंपति सुरक्षित स्थान की खोज में रतलाम पहुंचे ।
३. रतलाम आने के कुछ दिनों के उपरांत ही उन पर दो बार आक्रमण करने का प्रयास हुआ । इसमें दोनों बाल-बाल बचे ।
४. डॉक्टर दंपति ने अनेक बार पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की । चूंकि पुलिस अधिकारियों ने कोई सुरक्षा प्रदान नहीं की, इसलिए डॉ. शर्मा को उच्च न्यायालय में परिवाद प्रविष्ट करना पडा ।
संपादकीय भूमिकाजब हिन्दू युवती मुसलमान से विवाह करती है, तब उसे ‘प्रेमविवाह’ संबोधित कर उसका विरोध करनेवाले हिन्दुओं को घुट्टी पिलानेवाले निधर्मीवादियों को इस विषय में क्या कहना है ? |
Pune Love Jihad : हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाने का प्रयास कर सुफियान खान ने उसका मानसिक उत्पीडन किया ।
गूगल का ‘जेमिनी’ एआई प्लेटफॉर्म ‘जय श्रीराम’ का उत्तर देता है, तो ‘सिरी’ ऐसा क्यों नहीं कर सकती ? – हिन्दुत्वनिष्ठों का प्रश्न
RBI Polymer Notes : प्लास्टिक के नोट प्रचलन में लाने पर रिजर्व बैंक विचार कर रहा है ।
Punjab Extortion Case : पंजाब पुलिस द्वारा बलपूर्वक वसूली के मामले में पुलिस निरीक्षक को बंदी बनाया
Kerala Court Waqf Board : केरल उच्च न्यायालय द्वारा राज्य वक्फ बोर्ड पर नीतिगत निर्णय लेने पर रोक I
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed