राहुल गांधी से हुई भेंट में पादरी जॉर्ज पोन्नैया द्वारा आपत्तिजनक विधान !
कन्याकुमारी (तमिलनाडू) – कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने ‘भारत जोडो’ यात्रा के लिए कन्याकुमारी में रहते हुए कैथोलिक पादरी जॉर्ज पोन्नैया से भेंट की । इस भेंट का एक वीडियो प्रसारित हुआ है । उसमें राहुल गांधी उन्हें पूछते हैं, ‘येशू ही भगवान का रूप है, क्या यह सत्य है?’ पादरी पोन्नैया राहुल गांधी को कहते हैं कि ‘येशू ख्रिस्त ही एकमात्र भगवान हैं । अन्य कोई भी देवता अथवा देवी (शक्ति) नहीं ।’ उनके इस विधान पर आलोचना हो रही है । गत वर्ष जुलाई माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध द्वेषपूर्ण वक्तव्य देने के कारण पादरी पोनैया को बंदी भी बनाया गया था ।
#TamilNadu | '#JesusChrist Is The Real God’: Row Over Pastor’s Conversation With #RahulGandhi ;BJP Says Congress Promoting 'Bharat Todo' Campaign#BharatJodoYatra #BJP #Congress #Indiahttps://t.co/E4jG3IRsLQ
— India.com (@indiacom) September 10, 2022
१. इस वीडियो पर भाजपा द्वारा आलोचना की जा रही है । भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पुनावाला ने कहा है कि ये कांग्रेस का ‘भारत जोडो’ अभियान नहीं, अपितु ‘नफरत (द्वेष) जोडो’ अभियान है । पोन्नैया ने हिन्दुओं के देवी-देवताओं का अपमान किया है तथा इससे पूर्व भी भारतमाता के विषय में अनुचित वक्तव्य दिए हैं । इस भेंट से कांग्रेस के विचार तथा उसकी हिन्दूविरोधी भूमिका दिखाई देती है । कांग्रेस हिन्दूविरोधी होने का इतिहास है ।
२. भाजपा की आलोचना पर कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने कहा कि उस वीडियो में जो है, उसका पक्ष से संबंध नहीं है । ‘भारत जोडो’ यात्रा को जो प्रत्युत्तर मिल रहा है, उससे भडक कर भाजपावाले निम्नश्रेणी की राजनीति कर रहे हैं ।
संपादकीय भूमिका
|

मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस