हिन्दू संगठनों के आंदोलन के पश्चात प्रधानाध्यापक की क्षमायाचना !
ऋषिकेश (उत्तराखंड) – यहां माथे पर बिन्दी लगाकर विद्यालय में आई हुई कक्षा ८ की एक छात्रा को वर्ग से बाहर निकाला गया । इसलिए क्रुद्ध हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय प्रशासन को घेर लिया । प्रधानाध्यापक ने ‘भविष्य में ऐसा नहीं होगा’, इस प्रकार आश्वासन देने के उपरांत प्रकरण शांत हुआ ।
बिन्दी लगाई छात्रा को शिक्षिका ने वर्ग से बाहर किया एवं बिन्दी मिटाकर वर्ग में आने को कहा । तब वह लडकी बिन्दी पोंछकर वर्ग में गईं । घर जाने के उपरांत उसने यह घटना अभिभावकों को बताई । तब दूसरे दिन छात्रा के परिजनों के साथ राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन, विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय में जाकर प्रधानाध्यापक को घेर लिया । तब प्रधानाध्यापक ने शिक्षिका की ओर से क्षमा मांगी । उन्होंने इस घटना के संदर्भ में खेद व्यक्त किया तथा ‘भविष्य में ऐसी घटना नहीं होगी’, ऐसा वचन दिया ।
संपादकीय भूमिकादोबारा ऐसा करने का कोई साहस न कर सके, ऐसा भय शिक्षा खाते ने ही निर्माण करना आवश्यक है । क्या प्रत्येक समय अभिभावक एवं हिन्दू संगठनों को आंदोलन करते रहना होगा ? |

वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !