धनबाद (झारखंड) में‘ हिन्दू राष्ट्र-जागृति आंदोलन’ में की गई मांगें !

धनबाद (झारखंड) – सरकारी आदेश की अनदेखी कर रविवार के स्थान पर शुक्रवार के दिन छुट्टी देनेवाले झारखंड, बंगाल, बिहार आदि राज्यों में केंद्रीय अन्वेषण विभाग का दल भेजकर व्यापक जांच की जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए, साथ ही ‘सर तन से जुदा’ के षड्यंत्र में संलिप्त लोगों पर ‘यूएपीए’ (गैरकानूनी कृत्य प्रतिबंधक कानून) के अंतर्गत अपराध प्रविष्ट कर उन्हें कठोर दंड दिया जाए और इसके साथ ही देशविरोधी गतिविधियां चलाने में संलिप्त ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ तथा ‘सोशल डेमोक्रैटिक पार्टी ऑफ इंडिया’ जैसे इस्लामी संगठनों पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए; इन मांगों को लेकर हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा हिरापुर के रणधीर वर्मा चौक पर ‘हिन्दू राष्ट्र-जागृति आंदोलन’ किया गया ।
इस आंदोलन के उपरांत धनबाद जिला उपायुक्त को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया । इस आंदोलन में तरुण हिन्दू के श्री. उज्वल बनर्जी; सारथी सहायता समिति, हजारीबाग के श्री. गौतम सिंह; अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के श्री. अंशु तिवारी, हिन्दू धर्मनिष्ठ के सर्वश्री अजित, पिंकू, एम्.पी. शर्मा, अधिवक्ता श्रीमती बंसल, अधिवक्ता सुदीप गुप्ता, अधिवक्ता श्याम किशोर, अधिवक्ता संतोष, अभिषेक कुमार; हिन्दू जनजागृति समिति के पूर्व एवं पूर्वाेत्तर भारत राज्य समन्वयक श्री. शंभू गवारे तथा अमरजीत प्रसाद आदि मान्यवरों ने भाग लिया ।
बोकारो जिले में जिला उपविकास आयुक्त को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया
इन्हीं मांगों को लेकर बोकारो जिले के जिला उपविकास आयुक्त कीर्तीश्री को भी ज्ञापन प्रस्तुत किया गया । इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओं सहित अन्य धर्मप्रेमी उपस्थित थे ।
क्षणिका
धनबाद में किए गए आंदोलन में वहां से १२६ किलोमीटर दूरी पर स्थित हजारीबाग से आए धर्मप्रेमी सर्वश्री अजित सिंह, गौतम सिंह और श्री. पिंकू सम्मिलित हुए । इस अवसर पर उन्होंने उनके क्षेत्र में भी इस प्रकार का आंदोलन चलाने की इच्छा व्यक्त की ।
LPG Price Hike : घरेलू सिलेंडर २९ रुपये महंगा हुआ ।
Nepal Chinese Cameras : नेपाल ने भारत से लगी सीमा पर लगाए चीनी कैमरे ।
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना