|

कर्णावती (गुजरात) – वर्ष २००२ में हुए गुजरात दंगे के उपरांत राज्य की भाजपा सरकार गिराने के लिए कांग्रेस के स्व. नेता अहमद पटेल के कहने से एक बडा षड्यंत्र रचा गया था । तिस्ता सेटलवाड भी इसमें सहभागी थीं, गुजरात पुलिस के विशेष अन्वेषण दल ने यहां सत्र न्यायालय में ऐसा प्रतिज्ञापत्र प्रविष्ट किया ।
The Gujarat Police claimed that Teesta Setalvad was part of a "larger conspiracy" carried out at the behest of late Congress leader Ahmed Patel to dismiss the BJP government in the state after the 2002 riots.
(@gopimaniar ) https://t.co/tk2hG02B2H— IndiaToday (@IndiaToday) July 16, 2022
इस प्रतिज्ञापत्र में आगे लिखा है कि यह षड्यंत्र रचते समय सेटलवाड का उद्देश्य चयनित सरकार विसर्जित अथवा अस्थिर करने का था । इसके लिए उन्होंने अनेक लोगों को अनुचित पद्धति से फंसाने का प्रयास किया । अहमद पटेल के कहने से सेटलवाड को इस दंगे के उपरांत ३० लाख रुपए मिले थे तथा इस दंगे में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के नाम सम्मिलित करने के लिए देहली में दोनों की बैठक भी होती रहती थी ।
गुजरात दंगे के प्रकरण में अनेक लोगों को अनुचित पद्धति से फंसाने के आरोप में कर्णावती पुलिस के अपराध दल ने २ व्यक्तियों को कुछ दिन पूर्व ही बंदी बनाया है, जिनमें सेटलवाड भी सिम्मिलित हैं ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba