हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) में ‘हिन्दू राष्ट्र संगठक कार्यशाला’

लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से यहां के कृष्णानगर में ‘हिन्दू राष्ट्र संगठक कार्यशाला’ का आयोजन किया गया । इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के उत्तर प्रदेश एवं बिहार राज्यों के समन्वयक श्री. विश्वनाथ कुलकर्णी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हिन्दू राष्ट्र, हिन्दू-संगठन, साधना, वक्तृत्व विकास और सूचना के अधिकार का प्रशिक्षण आदि महत्त्वपूर्ण विषयों पर उपस्थित धर्मप्रेमियों का मार्गदर्शन किया ।
क्षणिकाएं
१. लक्ष्मणपुरी के धर्मप्रेमी श्री. भूपेंद्र प्रजापति ने अपने कार्यालय में इस कार्यशाला का आयोजन किया ।
२. कार्यशाला में उपस्थित रहने के लिए रायबरेली जिले के मिर्जापुर के धर्मप्रेमी प्रातः ४ बजे वहां से निकले थे ।
३. लक्ष्मणपुरी के धर्मप्रेमी श्री. अमित यादव ने कार्यशाला में उपस्थित सभी धर्मप्रेमियों के एक बार के भोजन का प्रबंध किया । इस कार्यशाला के आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था लक्ष्मणपुरी के धर्मप्रेमियों ने की ।
#Boycott_Amazon : हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा ‘अमेजान इंडिया’ को कानूनी सूचना !
विवादित ‘ईठ्ठला’ नाटक से संतों के नाम एवं आपत्ति जनक प्रसंग हटाईए।
‘हलाल टैक्स’ हिन्दू समाज के कोष से बलात् वसूल किया जाने वाला ‘जजिया कर’ ही है ! – रमेश शिंदे, राष्ट्रीय प्रवक्ता, हिन्दू जनजागृति समिति
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Temple Land Protection Movement : राजस्वमन्त्री चन्द्रशेखर बावनकुळे की घोषणा : ‘देवस्थान इनाम उन्मूलन प्रारूप अधिनियम २०२६’ को स्थगिती !
Wipro’s Explanation: (और उनकी सुनिए…) ‘विप्रो’ में महिला कर्मचारियों के कल्याण, सम्मान एवं गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है ।