Muslims Attack Tribal Festivals In Ranchi : रांची (झारखंड) में आदिवासियों के उत्सवों पर मुसलमानों का हमला

कई लोग घायल

रांची (झारखंड) – यहां आदिवासी समाज के सरना पंथ का ‘सरहुल’ त्योहार मनाया जा रहा था, जब 1 अप्रैल को कट्टरपंथी मुसलमानों ने उस पर आक्रमण कर दिया। हेथबालू में इस त्योहार के अवसर पर एक जुलूस निकाला जा रहा था, जिस पर हमला किया गया। इस घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस समय पुलिस ने वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इस त्योहार के समय प्रकृति की पूजा की जाती है, जिसमें पुरुष और महिलाएं आग के चारों ओर घूमकर नृत्य करते हैं।

१. मुसलमानों ने सड़क के दोनों ओर बिजली के बल्ब लगाए थे। सरहुल के अवसर पर आदिवासी समुदाय ने वहां सरना ध्वज फहराया। एक दिन पहले भी इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया था। १ अप्रैल को जब आदिवासी समुदाय के लोग सरहुल मनाने वहां पहुंचे, तो झड़प हो गई। इस संघर्ष में जुलूस में सम्मलित 8 लोग घायल हो गए, जबकि मुसलमानों का कहना है कि उनके ४ लोग घायल हुए हैं।

२.  गांववालों का कहना है कि झगड़े के समय आरिफ अंसारी ने हथियार दिखाए। उसे पकड़ लिया गया है और पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।पुलिस ने अभी तक इन आरोपों की पुष्टि नहीं कि है।

३.  भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ‘एक्स’ (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यहां के सारना स्थलों की सुरक्षा नहीं कर सकते और न ही सरहुल उत्सव की रक्षा कर सकते हैं।

संपादकीय भूमिका 

झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं आदिवासी समाज से आते हैं। इसलिए अब यह देखना होगा कि वे आदिवासियों को न्याय दिलाते हैं या मुसलमानों का तुष्टीकरण करते हैं।