
नई दिल्ली – कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा सरकारी ठेकों में मुसलमानों को आरक्षण दिए जाने के मुद्दे पर २४ मार्च को राज्यसभा में भारी हंगामा हुआ। सदन में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और जे.पी. नड्डा ने कांग्रेस पर एक के बाद एक गंभीर आरोप लगाए। इन आरोपों का जवाब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने देने का प्रयास किया; परंतु इसके बाद भी संसद में हंगामा जारी रहा। इसके चलते कार्यवाही को दोपहर २ बजे तक स्थगित कर दिया गया।
१. जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, सभापति जगदीप धनखड़ ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को बोलने का अवसर दिया। रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता, जो एक संवैधानिक पद पर हैं, उन्होंने कहा है कि मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए पार्टी संविधान में संशोधन करेगी। रिजिजू ने कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण देने के लिए संविधान में बदलाव करना अस्वीकार्य है।
The Muslim League’s demand for the religion based reservations was rightly rejected in 1947, yet Congress is reviving the same divisive agenda!
Will the Congress Party act or admit to destroying Babasaheb Ambedkar ji’s Constitution?
What will happen to SC, ST & OBC ? pic.twitter.com/nBKjYyXJlh— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) March 24, 2025
२. सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस संविधान को टुकड़ों में बांट रही है। भारतीय संविधान बनाते समय डॉ. आंबेडकर ने स्पष्ट रूप से कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। यह भारतीय संविधान का एक स्वीकृत सिद्धांत है।
Congress party’s attempt to introduce religion-based reservations goes against the very principles laid down by Dr. B.R. Ambedkar in the Constitution. In Karnataka, Congress has already passed a 4% reservation based on religion in public contracts. Even more concerning is that… pic.twitter.com/QO1U8kxz6h
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) March 24, 2025
३. कर्नाटक सरकार ने सार्वजनिक ठेकों में अल्पसंख्यकों को ४ प्रतिशत आरक्षण दिया है।
संपादकीय भूमिकाधर्म के आधार पर आरक्षण का कोई भी प्रावधान संविधान में नहीं है, फिर भी बहुमत का दुरुपयोग कर संविधान को न मानने वाली कांग्रेस देश को कानून का राज कब देगी? मुसलमानों की तुष्टीकरण नीति के चलते संविधान का अपमान करने वाली कांग्रेस को जनता द्वारा घर का रास्ता दिखाना ही उचित होगा! |