कांग्रेस एवं तृणमूल कांग्रेस से जुडे छात्र संघ के कार्यकर्ताओं ने अभाविप के कार्यकर्ता पर किया आक्रमण !
|
अब राहुल गांधी कहां हैं, जो कहते हैं कि, ‘त्रिपुरा में मेरे मुसलमान भाइयों पर अमानवीय अत्याचार हो रहे हैं ?’ क्या उन्हें अब अपने हिन्दू भाइयों पर हो रहे अत्याचार दिखाई नहीं देते हैं ? – संपादक |

उनाकोटी (त्रिपुरा) – यहां शुक्रवार २९ अक्टूबर को धर्मांधों ने कैलाशहर क्षेत्र के महाकाली मंदिर पर आक्रमण कर मूर्ति तोड दी, तथा मंदिर भी क्षतिग्रस्त कर दिया । ‘भीड ने यहां एक मस्जिद में आग लगा दी’, इस प्रवाद के पश्चात धर्मांधों ने यह तोडफोड की । एक अन्य घटना में, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी शिवाजी सेनगुप्ता पर कांग्रेस समर्थक छात्र संगठन एनएसयूआई एवं तृणमूल कांग्रेस द्वारा प्रेरित छात्र संगठन, तृणमूल छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने आक्रमण किया । इसमें सेनगुप्ता चोटग्रस्त हो गए । कहा जा रहा है, कि शुक्रवार को राज्य की १ सहस्र १०० मस्जिदों में मुसलमानों को हिन्दुओं के विरुद्ध भडकाया गया । विगत कुछ दिनों से ही प्रशासन ने इस क्षेत्र में धारा १४४ के अंतर्गत जमावबंदी (कर्फ्यू) लगा रखी है । (जमावबंदी होते हुए भी धर्मांध ऐसी हिंसा करने का साहस कैसे कर पाते हैं ? इस समय पुलिस कहां थी ? यदि कर्फ्यू होते हुए भी ऐसी घटना होने वाली है, तो हिन्दू कर (टैक्स) देकर पुलिस का पोषण क्यों करें ?- संपादक)
Tripura: Islamists vandalise Kali temple, NSUI and TMCP members stab ABVP worker in Kailashaharhttps://t.co/hqPhInp3HY
— OpIndia.com (@OpIndia_com) October 30, 2021
| उक्त चित्र प्रकाशित करने का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाएं आहत करना नहीं है । केवल जानकारी के लिए प्रकाशित किया गया है । – संपादक |
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया