Kota Conversion Racket : कोटा (राजस्थान) में हिन्दू महिलाओं के धर्मांतरण और यौन शोषण का प्रकरण उजागर

  • ‘जिहाद अल अकबर’ नामक ऑनलाइन षड्यंत्र के माध्यम से हिन्दू महिलाओं को बनाया जा रहा था लक्ष्य !

  • हिन्दू लडकियों को प्रेमजाल में फंसाओ, विवाह से पहले गर्भवती करो और बच्चे को अपने नियंत्रण में लो, ऐसा आदेश !

आरोपी मनीष शर्मा उर्फ मोईन खान

कोटा (राजस्थान) – यहां धर्मांतरण और महिलाओं के यौन शोषण से संबंधित एक प्रकरण सामने आया है । बजरंग दल के परिवाद पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मनीष शर्मा उर्फ मोईन खान को बंदी बना लिया है । आरोपी के पास से हिन्दू लडकियों और महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं ।

१. पुलिस और गुप्तचर एजेंसियों को मोईन खान के मोबाइल फोन में पाकिस्तान से आई ३ गुप्त ऑडियो क्लिप मिली हैं । इसके पश्चात पाकिस्तान से संचालित ‘जिहाद अल अकबर’ नामक एक भयानक ऑनलाइन षड्यंत्र उजागर हुआ है । ऑडियो में पाकिस्तानी व्यक्ति दावा करता है कि वे लोग यह ऑनलाइन अभियान वर्ष १९९२ से चला रहे हैं ।

२. इस अभियान को चलानेवाले पाकिस्तान के कट्टरपंथी जिहादी सरगना कभी सीधे सामने नहीं आते । वे भारत में अपने एजेंटों को टेलीग्राम, स्नैपचैट और डिस्कॉर्ड जैसे सोशल मीडिया माध्यमों से निर्देश देते हैं । इसके लिए अनधिकृत गुप्त समूह बनाए गए हैं ।

३. इस षड्यंत्र का मुख्य उद्देश्य भारत में हिन्दू महिलाओं का बलपूर्वक धर्मांतरण कराना और ईशनिंदा (धार्मिक आस्था का अपमान) करवाना है । इसके माध्यम से भारत के हिन्दुओं के मन में हिन्दू धर्म के प्रति घृणा के बीज बोने का प्रयास किया जा रहा है ।

४. इन ऑडियो में पाकिस्तानी सरगना भारत के ‘वकास’ नामक एक मुस्लिम युवक को समझा रहा है कि अपने कॉलेज के मुस्लिम युवकों को जागृत करो और उनके साथ गुप्त बैठकें करो । इन युवकों को भडकाने के लिए सबसे पहले उन्हें धार्मिक बातें दिखाई और समझाई जाती हैं । इसके पश्चात उन्हें उनके गुप्त समूह के बारे में बताया जाता है । फिर उन्हें धीरे-धीरे और व्यवस्थित ढंग से आगे के कार्यों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है ।

५. इस पूरे षड्यंत्र के अंतर्गत विवाहित हिन्दू महिलाओं और नाबालिग हिन्दू लडकियों को मुख्य रूप से लक्ष्य बनाया जाता है । इस गुप्त समूह में लिखा है, “किसी भी हिन्दू लडकी अथवा महिला को प्रेमजाल में फंसाओ, निकाह से पहले ही उसे गर्भवती कर दो और ९ महीने उपरांत बच्चे को अपने नियंत्रण में ले लो । बच्चे के जन्म तक वह हिन्दू महिला मुस्लिम बन चुकी होगी ।”

६. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मनीष शर्मा मूल रूप से हिन्दू था । पश्चात धर्मांतरण करके उसने अपना नाम मोईन खान रख लिया था । वह कोटा के विज्ञाननगर क्षेत्र का निवासी है । मोईन खान कई वर्षों से पाकिस्तानी संगठनों के संपर्क में था ।

७. बजरंग दल के कार्यकर्ता योगेश रेनवाल के परिवाद पर १५ जून २०२६ को कोटा के विजयनगर और उद्योगनगर पुलिस थानों में आरोपी मनीष शर्मा उर्फ मोईन खान के विरुद्ध परिवाद पंजीकृत किया गया । मोईन खान को बंदी बनाकर जेल भेज दिया गया है ।

८. इस प्रकरण में भाजपा के मंत्री मदन दिलावर ने दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है ।

संपादकीय भूमिका

  • इस विषय पर तथाकथित धर्मनिरपेक्षवादी, साम्यवादी और कांग्रेस के लोग कभी एक शब्द भी नहीं बोलते, यह ध्यान रखें !
  • हिन्दू महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के साथ उन्हें धर्मशिक्षा देकर उनमें धर्माभिमान बढाना ही ‘लव जिहाद’ रोकने का प्रभावी उपाय है !