Sangli Love Jihad : विवाह हेतु मुसलमान युवती द्वारा इस्लाम धर्म स्वीकारने हेतु दबाव, हिन्दू युवक ने आत्महत्या की ।

पुलिस द्वारा प्रकरण दबाए जाने का मृत युवक के संबंधियों द्वारा आरोप ।

सांगली – मूलतः सांगली निवासी तथा पुणे में कार्यरत दुर्वांक शेवाले नामक १९ वर्षीय हिन्दू युवक कोल्हापुर की एक मुसलमान युवती के प्रेम में था । दोनों ने विवाह करने का निश्चय किया था, किंतु मुसलमान युवती ने विवाह हेतु ‘हमारा धर्म स्वीकार करना होगा’, ऐसी शर्त उस पर रखी । इस शर्त के कारण दुर्वांक विगत कुछ दिनों से अत्यधिक मानसिक अवसाद में था । उसी के फलस्वरूप ‘दुर्वांक ने आत्महत्या की’, ऐसा आरोप उसके संबंधियों ने लगाया है ।

१. दुर्वांक कुछ दिन पूर्व सांगली आया था । उसके घर के निकट रहने वाली एक वृद्ध महिला के पास कोल्हापुर की एक मुसलमान युवती समय-समय पर आती थी । वह उस महिला की संबंधी है । युवती की दुर्वांक से पहचान हुई तथा उनके मध्य प्रेमसंबंध स्थापित हो गए ।

२. स्वयं के दूरभाष में ‘बैलेंस’ समाप्त हो जाने के कारण दुर्वांक ने अपनी माता के दूरभाष से संबंधित युवती से संपर्क किया था ।

३. उन दोनों के मध्य हुई बातचीत पुलिस को दिखाने के उपरांत भी पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्यवाही अथवा अन्वेषण नहीं किया है । पुलिस द्वारा यह प्रकरण दबाया जा रहा है, ऐसा आरोप संबंधियों ने लगाया है ।

४. इस प्रकरण में संबंधित युवक के संबंधियों ने अभी तक शिकायत प्रविष्ट नहीं कराई है ।

संपादकीय भूमिका

  • लव जिहाद में मुसलमान युवतियां भी पीछे नहीं हैं, यह इसी घटना से सिद्ध होता है ।
  • सरकार को मृतक के संबंधियों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच करनी चाहिए तथा दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के नाम जनता के समक्ष प्रकट करने चाहिए ।