अल्पायु हिन्दू लडकी पर अत्याचार करनेवाले धर्मांध समीर मणेर पर अपराध पंजीकृत किया गया

इचलकरंजी (जिला कोल्हापुर) में ‘लव जिहाद’ की घटना सामने आई ।

उपमंडल पुलिस अधिकारी विक्रांत गायकवाड को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद- बजरंग दल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हिन्दुत्वनिष्ठ

इचलकरंजी (जिला कोल्हापुर) – सामाजिक माध्यमों के द्वारा अल्पायु हिन्दू लडकियों को प्रेमजाल में फंसाकर उन्हें विवाह का लालच देकर अत्याचार करनेवाले धर्मांध समीर मणेर पर यहां के शिवाजीनगर पुलिस थाने में २ स्वतंत्र अपराध पंजीकृत किए गए हैं । इसकी जानकारी मिलने पर धर्मांध मणेर जिस परिसर में रहता है, उस साखरपे चिकित्सालय परिसर में हिन्दुत्वनिष्ठ बडी संख्या में इकट्ठा हुए थे ।

धर्मांध समीर मणेर पर कठोर कार्यवाही कीजिए ।

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद-बजरंग दल की पुलिस प्रशासन से मांग ।

इचलकरंजी के साखरपे चिकित्सालय के पास रहनेवाले धर्मांध समीर मणेर ने अनेक अल्पायु हिन्दू लडकियों पर यौन अत्याचार किए हैं । उसके डर के कारण नागरिक चुप रहे, परंतु २७ जून को कुछ जागरूक नागरिक एवं हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों की प्रधानता के कारण यह घटना सामने आई । संबंधित आरोपी को कठोर दंड मिले, इस मांग को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद-बजरंग दल के पदाधिकारियों ने उपमंडल पुलिस अधिकारी विक्रांत गायकवाड को ज्ञापन प्रस्तुत किया ।

इस अवसर पर जिलामंत्री श्री. पंढरीनाथ ठाणेकरे, जिला संपर्कप्रमुख श्री. संतोष हत्तीकर, जिला कार्याध्यक्ष श्री. दत्ता पाटिल, जिला सहमंत्री श्री. आनंदा मकोटे, हिन्दू जनजागृति समिति की श्री. शिवांनद स्वामी एवं श्री. महेंद्र अहिरे, श्री. रमेशकुमार जैन, महिला प्रकोष्ठ की हर्षिता शेखावत, साधना डांगेसहित अन्य मान्यवर उपस्थित थे ।

संपादकीय भूमिका

‘लव जिहाद’ की बढती घटनाओं को देखते हुए अब लव जिहादविरोधी कठोर कानून की आवश्यकता है ।