राष्ट्रीय स्तर पर ‘लव जिहाद’ एवं ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ विरोधी कानून पारित कीजिए ! – हिन्दुत्वनिष्ठों की सर्वसम्मत मांग

१६० हिन्दुत्वनिष्ठों की उपस्थिति में गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में प्रांतीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन हुआ संपन्न !

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) – यहां के रुस्तमपुर क्षेत्र के मधुर शहनाई सभागृह में प्रांतीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन का आयोजन किया गया था । अधिवेशन आयोजन समिति एवं हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा आयोजित इस अधिवेशन में १६० से अधिक हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधि, अधिवक्ता, विचारक एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे ।

उपस्थित हिन्दुत्वनिष्ठ

इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक सद्गुरु नीलेश सिंगबाळजी ने भी उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया । इस अधिवेशन में हिन्दू समाज आत्मरक्षा हेतु आत्मनिर्भर हो; इसके लिए ‘हर घर योद्धा’ अभियान एवं स्थानीय हिन्दू संगठनों को सशक्त बनाने हेतु ‘हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान’ चलाने का निर्णय लिया गया ।

सद़्गुरु निलेश सिंगबाळजी

इस अवसर पर केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्तर पर गोहत्या एवं धर्मांतरण बंदी कानून पारित करे, इसके सहित ‘लव जिहाद’ एवं ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ विरोधी कानून पारित करने की सर्वसम्मति से मांग की गई । इस समय गोरखपुर में अधिवक्ताओं की परिषद एवं परिचर्चाओं के आयोजन का निर्णय लिया गया ।

अधिवक्ता शेष नारायण पांडे, अधिवक्त्री लक्ष्मी शंकर शुक्ला, अधिवक्ता शैलेंद्र बहादुर सिंह, अधिवक्ता आशुतोष पांडे तथा अन्य अनेक हिन्दुत्वनिष्ठों ने इस अधिवेशन को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया ।