
रियाद (सऊदी अरब) – विश्व के सबसे बडे कच्चे तेल निर्यातकों में से एक सऊदी अरब ने एशियाई ग्राहकों के लिए ‘अरब लाइट’ (हल्का तथा कम सल्फर युक्त) कच्चे तेल की कीमतों में कटौती की है । अगस्त से आपूर्ति किए जाने वाले कच्चे तेल के प्रति बैरल मूल्य में ११ डॉलर की बडी कमी की जाएगी । जुलाई में इसकी कीमत ७४ डॉलर प्रति बैरल है । एशियाई बाजार के लिए पिछले २६ वर्षों में यह सबसे बडी मासिक मूल्य कटौती मानी जा रही है ।
क्या भारत में पेट्रोल-डीजल तुरंत सस्ते हो जाएंगे ?
विशेषज्ञों का कहना है कि केवल कच्चे तेल के सस्ता होने से पेट्रोल तथा डीजल के दाम तत्काल कम नहीं हो जाते । भारत में खुदरा ईंधन की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल के मूल्य, परिवहन लागत, डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर, केंद्र तथा राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए करों तथा सरकारी तेल कंपनियों की मूल्य निर्धारण नीति सहित अनेक कारकों पर निर्भर करती हैं । इसलिए यदि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक कम बनी रहती हैं तथा तेल कंपनियां उसका लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचातीं हैं, तभी पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों में राहत मिलने की संभावना है ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता ने कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष को दिया कानूनी नोटिस ।
China Bribery Case : ३० वर्षों में ३ सहस्र करोड रुपये की रिश्वत लेने वाले चीन के पूर्व अधिकारी को फांसी का दंड
Europe Heatwave : यूरोप के २३ देशों में रिकॉर्ड तोड गर्मी की लहर – ११लाख करोड रुपये की हानि ।
Indian Map Mischief : बांग्लादेश ने भारत का अनुचित मानचित्र (नक्शा) दिखाया !
पाकिस्तान में आतंकवादी रियाज भटकल की हिन्दू गैंगस्टरों ने करवाई हत्या !
Jalalabad Renamed : जलालाबाद का नाम अब ‘भगवान परशुराम पुरी’ होगा ।