लंदन/पेरिस – इस वर्ष यूरोप के २३ देशों में रिकॉर्ड स्तर की गर्मी की लहर नापी गई है । अनेक क्षेत्रों में तापमान ४० डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया, जिससे अस्पतालों, बिजली आपूर्ति, परिवहन व्यवस्था तथा कृषि पर भारी दबाव पडा है । विभिन्न अनुमानों के अनुसार इस भीषण गर्मी के कारण २० सहस्त्र से अधिक लोगों की मृत्यु होने का दावा किया जा रहा है । एलियांज रिसर्च के अनुमान के अनुसार इस गर्मी की लहर से यूरोप की अर्थव्यवस्था को लगभग ११ लाख करोड रुपये की हानि हो सकती है । उत्पादन में कमी, फसलों की हानि, पर्यटन पर प्रभाव तथा आधारभूत ढांचे पर बढते दबाव के कारण वर्ष २०३० तक यह हानि ६१ लाख करोड रुपये तक पहुंचने की आशंका है ।
अगले वर्ष यूरोप की ३४ प्रतिशत आबादी जल संकट से जूझ सकती है ।
यूरोपीय पर्यावरण संस्था के अनुमान के अनुसार अगले वर्ष यूरोप की लगभग ३४ प्रतिशत आबादी जल संकट का सामना कर सकती है । विशेष रूप से दक्षिणी यूरोप में यह संकट अधिक गंभीर होने की संभावना व्यक्त की गई है ।

China Bribery Case : ३० वर्षों में ३ सहस्र करोड रुपये की रिश्वत लेने वाले चीन के पूर्व अधिकारी को फांसी का दंड
राज्य में मूसलाधार वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त !
१४० करोड की जनसंख्या वाले भारत से भी हमें व्यापक समर्थन प्राप्त है ! – Benjamin Netanyahu
ईरान के नेतृत्व का हम एक झटके में अंत कर सकते हैं ! – ट्रंप की चेतावनी
Golden Triangle Scam : ‘गोल्डन ट्रायंगल’ में ८०० भारतीय बंधक : महाराष्ट्र के २५ युवक भी सम्मिलित
POK Protest : पाक अधिकृत कश्मीर के आंदोलन को कश्मीर के नागरिक समर्थन दें !