आतंकियों के वश में होने का झूठा दावा कर पैसे लिए ।

मुजफ्फरपुर (बिहार) – यहां सामाजिक माध्यम के द्वारा निकटता बढाकर एक २१ वर्षीय हिन्दू युवती के साथ द्रोह एवं उसे लूटने की घटना सामने आई है । सकरा पुलिस थाने की कार्यकक्षा में रहनेवाले मोहम्मद अरमान ने स्वयं के सैनिक होने का झूठ बोलकर इस हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाया । उसके उपरांत युवती को विवाह का लालच देकर उससे पैसे लिए । कालांतर से युवती को यह ज्ञात हुआ है कि उसका पहले ही विवाह हो चुका है तथा वह साइकिल की दुकान में पंक्चर बनाने का काम करता है । तब पीडित युवती ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस में शिकायत प्रविष्ट की । इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित ६ लोगों के विरुद्ध अपराध प्रविष्ट कर अन्वेषण आरंभ किया है ।
१. इस युवती से पहली बार मिलने से पूर्व अरमान ने सैनिकों जैसी केश रचना की तथा सैनिक के गणवेश में वह इस युवती से मिलने आया ।
२. वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क करते समय वह सैनिक का गणवेश तथा हथियार भी दिखाता था । वह कभी पाकिस्तान की सीमा पर नियुक्त होने का झूठ बोलता था, तो कभी आतंकियों के वश में होने का झूठा दिखावा कर, उसे पैसों की आवश्यकता है, ऐसा दिखाता था ।
३. उसने भिन्न-भिन्न समय पर पीडित हिन्दू युवती से ‘ऑनलाइन’ पद्धति से पैसे लिए थे । पुलिस अब उस्रे ढूंढ रही है ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता ने कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष को दिया कानूनी नोटिस ।
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान चोरी की ७० घटनाएं सीसीटीवी में कैद !
गुजरात उच्च न्यायालय ने ३८ जिहादी आतंकवादियों की फांसी एवं ११ आरोपियों का आजीवन कारावास दंड अविचल रखा !
अमरनाथ यात्रा के प्रथम ५ दिनों में ही गुफा में स्थित प्राकृतिक हिम शिवलिंग पिघला
Indian Map Mischief : बांग्लादेश ने भारत का अनुचित मानचित्र (नक्शा) दिखाया !
Taj Mahal Survey : इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) से उत्तर मांगा !