आंखों का स्वास्थ्य सुधारने हेतु तलवों को घी लगाएं !

वैद्या (श्रीमती) शर्वरी जोशी

प्रतिदिन रात को सोने से पूर्व तलवों को आधा चम्मच देसी गाय के घर में बने घी से ५ मिनट तक मालिश करें । इससे आंखों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है, शांत नींद भी आती है । घी से मालिश करने के लिए कांसे की कटोरी हो, तो बहुत अच्छा; परंतु वह न हो, तो हथेलियों से मलें । घी बिछौने को न लगे; इसके लिए दोनों पैरों को भिन्न-भिन्न कपडे में लपेटें । हम पुराने मोजों का भी उपयोग कर सकते हैं । सवेरे जागने पर साबुन लगाकर पैर धो लें, जिससे घी निकल जाएगा । पैरों को लगाने के लिए घर का बना घी उपलब्ध न हो, तो नारियल तेल लगाएं ।

– वैद्या (श्रीमती) शर्वरी जोशी, वाळपई, गोवा