
तुलजापुर – महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के इस विख्यात तीर्थस्थल के नए बस स्थानक में महाराष्ट्र के साथ कर्नाटक, आंध्रप्रदेश एवं तेलंगाना इन राज्यों से बडी संख्या में श्रद्धालु देवी के दर्शन के लिए आते हैं । यहां के नए बस स्थानक में निम्न असुविधाएं दिखाई दीं –
१. बस स्थानक में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद स्थिति में हैं, जिससे सुरक्षा की समस्या उत्पन्न हुई है तथा इससे चोरी की घटनाओं को अवसर मिल रहा है, यह यात्रियों की शिकायत है । यहां पुलिस चौकी होते हुए भी परिसर में पुलिसकर्मी दिखाई नहीं देते ।

२. बस स्थानक में लगी सूचनाओं एवं छूट के संबंध में लगे फलक फटे हुए स्थिति में हैं । गाडियों की समयसारणी के फलक नीचे लगाए जाने से यात्रियों को उस पर लिखी जानकारी ठीक से दिखाई नहीं देती, साथ ही कुछ फलक खराब स्थिति में हैं ।


३. यात्रियों के लिए लगे अनेक बेंच टूटे हुए स्थिति में हैं । प्लैटफॉर्म पर आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं । देश में आवारा कुत्तों द्वारा अनेक लोगों को काटे जाने की अनेक घटनाएं सामने आई हैं, तब भी बसस्थानक परिसर में आवारा कुत्ते होने से यात्रियों में भय का वातावरण है ।

४. अनेक स्थानों पर बिजली के केबल अस्तव्यस्त स्थिति में लटके होने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी है ।

५. स्वच्छता गृह से निकलनेवाले पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है, साथ ही धूप के मौसम की पृष्ठभूमि पर बस स्थानक पर पेयजल की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध न होने के कारण यात्रियों को पानी खरीदना पड रहा है । यहां यात्रियों के लिए किसी प्रकार की विशेष सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है ।

तुलजापुर डिपो में सुविधाओं के संदर्भ में प्रशासन ने बताया,‘‘पुणे, संभाजीनगर एवं सोलापुर इन मार्गाें पर बसों की अतिरिक्त फेरियां आरंभ की गई हैं, साथ ही किराया देकर वाहनतल की सुविधा भी बहुत शीघ्र उपलब्ध होगी । स्वच्छतागृह के पानी की निकासी के स्थाई समाधान के लिए संबंधित विभाग के साथ पत्राचार किया गया है । यात्रियों के लिए प्रथमोपचार कक्ष एवं प्रथमोपचार बक्सा उपलब्ध कराया जानेवाला है । बसस्थानक में सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति करने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ पत्राचार किया जानेवाला है । ‘नाथ जल’की पीने की पानी की बोतलें उचित मूल्य में उपलब्ध कराने हेतु संबंधित लोगों को कानूनी नोटिस दिया गया है ।’’ |
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
Nepal Agitation : नेपाल में युवक पुन: सडकों पर : व्यवसायहीनता के विरुद्ध भीषण असंतोष !
Cremation ground: महाराष्ट्र के ७ सहस्र ४४४ गांवों में श्मशान भूमि ही नहीं !
Electric Bus : वर्ष २०३५ तक महाराष्ट्र की सभी बसें इलेक्ट्रिक होंगी ! – प्रताप सरनाईक, परिवहन मंत्री
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
संपादकीय : नागरिक शास्त्र केवल पुस्तक में ?