क्रोधित हिन्दू संगठनों के विरोध के पश्चात पुलिस द्वारा आरोपी को बंदी बनाया l

मेरठ (उत्तरप्रदेश) – बकरीद के दिन गदा खान नाम के एक व्यक्ति द्वारा यहां के दुर्गा मंदिर में बकरे का मांस पकाने का अत्यंत आक्रोषित करने वाला प्रकरण आया है । इस समय सतर्क हिन्दुओं ने खान को रंगे हाथों पकडा । इस घटना से संपूर्ण परिसर में तनाव उत्पन्न हो गया है । पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खान को बंदी बनाया है ।
ऐसा है घटनाक्रम !
१. यह घटना नगर के नौचंदी मेला मैदान पर स्थित दुर्गा मंदिर में घटित हुई ।
२. गदा खान मूल रूप से राजस्थान का निवासी है । उसने मंदिर परिसर में झूला लगाया था । २८ मई के दिन उसने पवित्र मंदिर के भीतर ही बकरे का मांस पकाना प्रारंभ किया ।
३. यह घटना जैसे ही स्थानीय हिन्दू संगठनों को ज्ञात हुई, उन्होंने इसका तीव्र विरोध किया । ‘नरसिंह वाहिनी’ तथा ‘कार्तिक सेना’ संगठनों के कार्यकर्ता तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे । उन्होंने मंदिर परिसर में आंदोलन किया ।
४. परिस्थिति बिगडती देख भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा । पुलिस ने मंदिर से मांस अधिग्रहित किया । पुलिस अधिकारियों ने संतप्त हिन्दुत्वनिष्ठों को समझाते हुए कठोर वैधानिक (कानूनी) कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है ।
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !