ईरान द्वारा समझौता न किए जाने पर और आक्रमण करने की ट्रंप की धमकी

वॉशिंग्टन (अमेरिका) – ईरानी सरकारी माध्यम ‘प्रेस टीवी’ ने जानकारी दी है कि अमेरिका की सेना ने युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए ईरान पर पुनः बमबारी की ।
‘प्रेस टीवी’ के अनुसार, खातम अल-अंबिया मुख्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिका की सेना ने जास्क के समीप ईरानी समुद्री सीमा से होकर हॉर्मुज जलडमरूमध्य की ओर जा रहे एक तेल टैंकर को लक्ष्य बनाया । राष्ट्रपति डोनान्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी कि, “यदि ईरान समझौता नहीं करता, तो हम और आक्रमण करेंगे ।” दूसरी ओर ट्रंप ने यह आरोप भी लगाया कि “ईरान ने अमेरिकी युद्धपोतों पर आक्रमण किया ।” उन्होंने कहा कि इसके पश्चात दोनों देशों के मध्य गोलीबारी हुई, जिसमें “हमने उन्हें पूर्णतः नष्ट कर दिया तथा उनकी अनेक छोटी नौकाएं डुबो दीं ।” उन्होंने यह दावा भी किया कि “हम ईरान को परमाणु बम रखने का अधिकार नहीं देंगे तथा ईरान ने भी इस विषय में सहमति व्यक्त की है ।”
हॉर्मुज में १ सहस्र ५०० नौकाएं फंसीं !
संयुक्त राष्ट्र की समुद्री संस्था के महासचिव आर्सोनियो डोमिंगेज ने बताया है कि हॉर्मुज संकट के कारण खाडी क्षेत्र में लगभग १ सहस्र ५०० नौकाएं फंस गई हैं । इन नौकाओं के साथ चालक दल के लगभग २० सहस्र सदस्य, अर्थात् नाविक भी वहां फंसे हुए हैं ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
Bangladesh Temple Attack : बांग्लादेश के प्राचीन श्री कालीमाता मंदिर पर धर्मांध मुसलमानों का आक्रमण ।
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
US Iran War : अमेरिका द्वारा ईरान के ८० से अधिक सैन्य ठिकानों पर आक्रमण l