
जिनेवा (स्विट्जरलैंड) – कोरोना महामारी के बाद अब विश्वभर में हंता वायरस को लेकर चिंता बढने लगी है । यह वायरस चूहों से मनुष्यों में फैलता है । अब तक विश्वभर में इसके ८ संदिग्ध रोगी पाए गए हैं, जिनमें से ५ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है । इनमें ३ रोगियों की मृत्यु हो चुकी है । पिछले वर्ष इस वायरस के कारण २८ लोगों की मृत्यु हुई थी ।
⚠️ Global concern rises over Hantavirus infection after the Corona pandemic
🦠 8 suspected cases reported worldwide; 5 confirmed, 3 deaths
🐀 Virus spreads from rats to humans
🚢 Outbreak linked to MV Hondius cruise ship heading to Spain
🌍 WHO issues alert to 12 countries,… pic.twitter.com/cws4RI7PlN
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 8, 2026
१. विश्व स्वास्थ्य संगठन के महासंचालक टेड्रोस एडनोम घेब्रेसस ने बताया कि जिस ‘एम.वी. होंडियस लक्जरी नौका’ के यात्रियों में इस वायरस का संक्रमण पाया गया है, वह जहाज वर्तमान में केप वर्दे में रुकने के बाद कॅनरी द्वीप की ओर जा रहा है ।
२. स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस नौका को रुकने की अनुमति दे दी है । यह नौका ९ मई को स्पेन के बंदरगाह पर पहुंचेगी । वहां उपस्थित ११० यात्रियों तथा कर्मचारियों की विस्तृत जांच की जाएगी तथा नौका को संक्रमणमुक्त किया जाएगा ।
३. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार युनायटेड स्टेट्स एवं कनाडा सहित १२ देशों को सतर्कता की चेतावनी दी गई है । इन दोनों देशों के ८० यात्री उस नौका में सवार थे। २४-२५ अप्रैल को ये यात्री अपने देशों में लौट चुके थे ।
४. इस नौका में २ कर्मचारी भारतीय हैं । इसलिए भारत की चिंता भी बढ गई है ।
Trump To Visit India : ट्रम्प अगले वर्ष के आरंभ में भारत यात्रा पर आएंगे !
Attack on Bangladeshi Hindus : गोपालगंज जिला में एक ही हिन्दू परिवार के ४ लोगों पर आक्रमण
US-Iran Ceasefire : ईरान द्वारा व्यापारी नौका पर किए गए आक्रमण के बाद अमेरिका द्वारा ईरान के सैन्य ठिकानों पर आक्रमण ।
(और इनकी सुनिए) “भारत ने दवाइयों के बक्सों में छिपाकर अफगानिस्तान को ड्रोन भेजे ।” : Pakistan Defense Minister Khwaja Asif
Ukraine-Russia War : यूक्रेन ने रूस के १२ क्षेत्रों पर सैकडों ड्रोन दागे ।
बांग्लादेश में गत ५ महीनों में हिन्दुओं के विरुद्ध ६४५ आपराधिक घटनाएं प्रविष्ट हुईं !