मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के नगरविकास एवं गृहनिर्माण मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का वक्तव्य ।

भोपाल (मध्यप्रदेश) – रा.स्व. संघ में लोगों की भीड तो बडी ही है; परंतु उसके साथ ही अच्छे लोगों का अभाव है । पहले अच्छे लोग हुआ करते थे, परंतु संघ में ऐसे लोगों का अभाव है । संगठन बढ रहा है, विचारधारा भी बढ रही है; परंतु यदि अच्छे लोग नहीं होंगे, तो विचारधारा का क्या महत्त्व है ? इस पर हमें चिंतन एवं मनन करना चाहिए, ऐसा वक्तव्य मध्यप्रदेश के नगरविकास एवं गृहनिर्माण मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यहां किया । यहां के शालिगराम तोमर स्मृति कार्यक्रम में वे ऐसा बोल रहे थे । इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित थे ।
Bhopal: "Crowds increased in RSS, but there's a lack of good people!"
Statement by MP Minister Kailash Vijayvargiya: "The organization & ideology are growing, but without good people, what is the value of this ideology? We must introspect."#RSS #KailashVijayvargiya… pic.twitter.com/Vw7hbEosaY
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 28, 2026
कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा कि हमारा दल बहुत बडा बन गया है । जो भी अधिकारी आता है, वह बोलता है कि, मैंने भी संघ की पट्टी बांध ली है तथा संघ की चड्डी पहनी है । एक अधिकारी ने तो मुझे बताया की उसके पिता संघ में जाते थे, तो कोई कहता है कि उसके पिता संघ में अध्यक्ष थे । सरकार आने के उपरांत अब सभी अधिकारी संघ के बन गए हैं । वे स्वयं को संघ से संबंधित होने की बात बोल रहे हैं ।
अभिभावक एवं वरिष्ठजन आज की युवा पीढी से संवाद स्थापित करें ! – परम पूज्य सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवत
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जब तक त्यागपत्र नहीं दे देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा !
सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त किया !
MP UCC Bill : मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल की समान नागरिक संहिता को अनुमति !
Telangana School Kalma Controversy : भाग्यनगर (तेलंगाना) में हिन्दू छात्र को गृहकार्य में ‘कलमा’ याद करने के लिए कहने वाली शिक्षिका को विद्यालय ने नौकरी से निकाला ।
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari