Tuljapur Temple : तुलजापूर मंदिर में सशुल्क दर्शन पास बंद करने के लिए पुजारी मंडल का धरना प्रदर्शन !

  • धार्मिक विषयों में प्रशासनिक अधिकारियों का हस्तक्षेप अयोग्य होने का मत l

  • श्रद्धालुओं की श्रद्धा से संबंधित निर्णय लेते समय पारदर्शिता रखने की मांग !

लाक्षणिक धरना प्रदर्शन करते हुए पुजारी मंडल

तुलजापूर – श्री तुलजाभवानी मंदिर में सशुल्क दर्शन पास पद्धति के कारण श्रद्धालुओं में भेदभाव निर्माण होता है, ऐसा आरोप करते हुए इस व्यवस्था को तत्काल बंद करने की मांग पुजारी मंडलों ने की है । मंदिर संस्थान के मनमाने कार्यप्रणाली के विरोध में पुजारी मंडल ने मंदिर के प्रशासनिक कार्यालय के सम्मुख २७ जून के दिन लाक्षणिक धरना प्रदर्शन किया । इस समय सर्वश्री पूर्व नगराध्यक्ष देवानंद रोचकरी, सचिन रोचकरी, नरेश अमृतराव, विशाल रोचकरी, बालासाहेब भोसले, प्रा.धनंजय लोंढे आदि ने मंदिर संस्थान की कार्यप्रणाली पर तीव्र आलोचना की । धार्मिक विषयों में प्रशासनिक अधिकारियों का हस्तक्षेप अयोग्य बताते हुए ‘श्रद्धालुओं की श्रद्धा से संबंधित निर्णय लेते समय पारदर्शिता रखी जाए’, ऐसी मांग की गई । इस संदर्भ में तहसीलदार माया माने के माध्यम से जिलाधिकारी तथा मंदिर संस्थान के अध्यक्ष को निवेदन सौपा गया ।

संपादकीय भूमिका

ऐसा आंदोलन न करना पडे, इसके लिए मंदिरों का सरकारीकरणमुक्त होना आवश्यक है !