मोहर्रम की शोभायात्रा का प्रकरण

मुंबई – फैयाज नामक एक ३९ वर्षीय व्यक्ति ने मुंबई में मोहर्रम की शोभायात्रा में वेदनाशामक औषधियों (पेनकिलर) के नाम पर ‘जिंक फॉस्फाइड’ युक्त कैप्सूल (गोलियां) वितरित करने की योजना बनाई थी । मुंबई पुलिस द्वारा उसे भायखला में २७ जून के दिन बंदी बनाने के पश्चात उसने स्वीकार किया है कि उसका १५ सहस्र लोगों को मारने का षड्यंत्र था । फैयाज के पास से १४ सहस्र ९०० कैप्सूल पकडे गए हैं ।
🚨 14,900 Rat Poison Pills Distributed as 'Painkillers' During Muharram Procession!
Mumbai Police arrested Faiyyaz Nisar Premji, a business graduate, for allegedly distributing rat poison tablets as painkillers during a Muharram procession.
He has been remanded to police… pic.twitter.com/iJAFi5va4C
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 28, 2026
‘जिंक फॉस्फाइड’ एक अत्यंत विषैला रसायन है । इसके कारण विषाक्तता (फूड पॉइजनिंग), अंगों का निष्क्रिय होना तथा मृत्यु भी हो जाती है । यहां शोभायात्रा में सुरक्षा हेतु नियुक्त एक पुलिसकर्मी ने उसे कैप्सूल वितरित करते हुए देखा तथा संदेह होने पर उसे अपने नियंत्रण में ले लिया । इसके पश्चात यह संपूर्ण प्रकरण प्रकाश में आया । शोभायात्रा में सम्मिलित एक व्यक्ति को यह कैप्सूल लेने के उपरांत वमन एवं पेट दर्द प्रारंभ हो गया था ।
फैयाज पुणे के विमाननगर का निवासी है । इस प्रकरण में और कौन सम्मिलित है, इसके पीछे का तंत्र, डिजिटल प्रणाली, रासायनिक पदार्थ आदि सभी विषयों में पुलिस अन्वेषण (जांच) कर रही है ।
Church of Scotland Trust : फोर्ट (मुंबई) स्थित शासकीय भूमि के प्रकरण में जिलाधिकारी द्वारा चर्च को बकाया धन की वसूली की सूचना (नोटिस) !
तुम्हारे पास वर्दी है, इसलिए क्या आप कुछ भी कर सकते हैं ? – Karnataka High Court
TET Paper Leak : ‘शिक्षक पात्रता परीक्षा’ (टीईटी) का प्रश्नपत्र लीक होने से परीक्षा निरस्त (रद्द) !
महाराष्ट्र के १ सहस्त्र १६४ विद्यालयों में छात्राओं के लिए स्वच्छतागृहों का अभाव ।
Dhanbad BCCL Job Murder : अनुकंपा आधार पर नौकरी पाने के लिए पिता की हत्या करवाने वाले पुत्र को बंदी बनाया।
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री