डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी
युद्धविराम के उपरांत भी अमेरिका द्वारा ईरान के १० सैन्य ठिकानों पर आक्रमण
अमेरिका के कुवैत और बहरीन स्थित सैन्य ठिकानों पर प्रत्युत्तर में आक्रमण

वाशिंगटन (अमेरिका) – ईरान द्वारा समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के १० मुख्य सैन्य ठिकानों पर आक्रमण किया और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी । ट्रंप ने लिखा कि अमेरिकी लडाकू विमानों ने ईरान में मिसाइलें, ड्रोन और कोस्टल रडार सिस्टम तैनात रहनेवाले १० ठिकानों को लक्ष्य बनाया । ईरान द्वारा युद्धविराम का उल्लंघन करने के कारण यह कार्रवाई करनी पडी । हमने स्थिति को संभालने का प्रयास किया; परंतु सुधार नहीं हुआ, तो अमेरिका बडी सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार है । ट्रंप ने यह धमकी भी दी कि यदि ऐसा हुआ, तो ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान’ का अस्तित्व हमेशा के लिए मिटा देंगे । आक्रमण के बारे में जानकारी देते हुए यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा है कि २७ जून की सुबह ईरान के एक ड्रोन ने पनामा के ध्वज (झंडा)वाले व्यापारिक जहाज पर आक्रमण किया था । इस आक्रमण के प्रत्युत्तर में अमेरिका ने ईरान के सैन्य निगरानी, संचार, हवाई रक्षा और ड्रोन भंडारण केंद्रों पर आक्रमण किया ।
नरक की यातनाएं भुगतनी पडेंगी ! – ईरान की चेतावनी
अमेरिका के आक्रमणों के प्रत्युत्तर में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC – ‘आई.आर.जी.सी.’) ने २८ जून की सुबह कुवैत और बहरीन स्थित अमेरिकी सेना के ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन द्वारा भीषण आक्रमण किया । ईरान ने अमेरिका सहित पूरे खाडी देशों को ‘आनेवाले कुछ दिनों में नरक की यातनाएं भुगतनी पडेंगी’, ऐसी सीधी धमकी दी है । साथ ही आई.आर.जी.सी. ने यह भी कहा है कि ‘अमेरिका द्वारा सीरीक द्वीप पर किए गए आक्रमणों के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) पर ईरान का नियंत्रण कम नहीं होगा । समुद्री नियमों का उल्लंघन करनेवालों पर कडी कार्रवाई करके सुरक्षित परिवहन के नियम और कडे किए जाएंगे ।’
Trump To Visit India : ट्रम्प अगले वर्ष के आरंभ में भारत यात्रा पर आएंगे !
US-Iran Ceasefire : ईरान द्वारा व्यापारी नौका पर किए गए आक्रमण के बाद अमेरिका द्वारा ईरान के सैन्य ठिकानों पर आक्रमण ।
(और इनकी सुनिए) “भारत ने दवाइयों के बक्सों में छिपाकर अफगानिस्तान को ड्रोन भेजे ।” : Pakistan Defense Minister Khwaja Asif
Ukraine-Russia War : यूक्रेन ने रूस के १२ क्षेत्रों पर सैकडों ड्रोन दागे ।
Asim Munir Assassination Plan : इजरायल के गुप्तचर संगठन ‘मोसाद’ने रचा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हत्या का षड्यंत्र ।
नियमों का उल्लंघन करने वाले भोजनालय, रेस्टोरेंट तथा ढाबों के मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा ! – Commissioner Tukaram Mundhe