
कोलकाता (बंगाल) – बंगाल विधानसभा निर्वाचन के दूसरे चरण का मतदान २९ अप्रैल को हिंसा के वातावरण में सम्पन्न हुआ । ९१.६६ प्रतिशत नागरिकों ने मतदान किया , तथापि अनेक स्थानों पर मारपीट की घटनाएं हुईं । राज्य के पाणीहाटी में भाजपा की प्रत्याशी रत्ना देबनाथ का तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने मानसिक उत्पीडन किया । देबनाथ का विरोध करते हुए उनके विरुद्ध ‘वापस जाओ’ (गो बैक) ऐसी घोषणा दी गई । देबनाथ ने उन पर तृणमूल के समर्थकों द्वारा आक्रमण करने का दावा किया है । देबनाथ ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने मुझे अपशब्द कहते हुए कहा , ‘‘तुम अपनी पुत्री के नाम पर व्यवसाय कर रही हो !’’
‘You are doing business in your daughter’s name!’ – TMC goons threaten and abuse BJP candidate Ratna Debnath, mother of the Kolkata rape victim
Hindus across Bengal and all of India must now pressure the Central Government to ban the Trinamool Congress, which is filled with… pic.twitter.com/083GR8mF8G
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 30, 2026
रत्ना देबनाथ की पुत्री पर २१ मास पूर्व , अर्थात ९ अगस्त २०२४ को आर.जी. कर चिकित्सा महाविद्यालय में बलात्कार कर उसकी निर्मम हत्या की गई थी । इस घटना के विषय में भारतभर में रोष व्यक्त किया गया था । अनेक स्थानों पर चिकित्सकों ने इस घटना के विरोध में आन्दोलन एवं मोर्चे भी निकाले थे । अपनी पुत्री को न्याय दिलाने की मांग के साथ देबनाथ ने निर्वाचन क्षेत्र में प्रवेश किया है एवं इस संघर्ष को उन्होंने अपनी ‘व्यक्तिगत लडाई’ कहा है ।
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
TMC Kolkata Mayor : कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के महापौर फिरहाद हकीम का त्यागपत्र (इस्तीफा) ।
Pune Corporate Jihad : बीमा प्रतिष्ठान के मुसलमान प्रबंधक द्वारा हिन्दू युवती का उत्पीडन !
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ होगा!
Bengaluru SIR : कर्नाटक में विशेष पुनरावलोकन प्रक्रिया में उजागर हुआ कि बेंगलुरु में ९७ लाख मतदाताओं में से ४ लाख अवैध
TMC Cut Money : बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता उत्कोच (रिश्वत) के रुपये लोगों को कर रहे हैं वापस !