७० प्रतिशत घटनाओं में महिलाओं द्वारा तलाक की मांग ।
बीजिंग – चीन में तलाक की घटनाओं में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है । कुल तलाक घटनाओं में से ७० प्रतिशत घटनाओं में महिलाओं ने तलाक की मांग की है । तलाक की बढती प्रवृत्ति के पीछे महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता तथा सामाजिक स्वीकृति में वृद्धि, ये मुख्य कारण हैं, ऐसा समाजशास्त्रियों का मत है ।
१. शहरों में रहने वाली आधुनिक महिलाएं अब समाज के दबाव में जीवन जीने के स्थान पर रिश्ते से बाहर निकलने के लिए तलाक का विकल्प चुन रही हैं ।
२. इस संबंध में एक आंकडे के अनुसार वर्ष २०२५ में २७ लाख से अधिक तलाक प्रविष्ट किए गए । यह वर्ष २०२१ की तुलना में २८ प्रतिशत अधिक हैं ।
३. वर्ष १९८० के बाद चीन में विवाह दर में ऐतिहासिक गिरावट आई है । अविवाहित रहना एक नई प्रतिष्ठा का प्रतीक बनता जा रहा है । आर्थिक मंदी तथा पारिवारिक संरचना में हुए बदलावों ने इस प्रवृत्ति को अधिक तेज किया है ।
४. यह बदलाव चीनी समाज में पारंपरिक परिवार व्यवस्था के समाप्ति की ओर संकेत करता है । अब चीनी महिलाएं अपनी अलग पहचान तथा आत्मसम्मान के लिए तलाक को एक नए सामाजिक अधिकार के रूप में देख रही हैं ।
५. चीन सरकार ने वर्ष २०२१ में ३० दिनों का ‘कूलिंग-ऑफ पीरियड’ नामक नया नियम लागू किया । अर्थात तलाक के पंजीकरण से पहले ३० दिनों की अनिवार्य विचार अवधि रखी गई । इससे प्रारंभ में तलाक की घटनाओं में कमी आई, परंतु बाद में वे फिर से बढ गयीं।
६. शंघाई की पारिवारिक कानून की अधिवक्ता गुई फांगफांग बताती हैं, पहले महिलाएं तलाक के लिए प्रायः बडे अत्याचारों का उल्लेख करती थीं । जैसे – घरेलू हिंसा, विवाहेतर संबंध या जुए जैसी आदतें आदि । अब महिलाएं विवाह की गुणवत्ता अच्छी नहीं है या हमारे मूल्य मेल नहीं खाते, ऐसे कारण बताकर तलाक की मांग कर रही हैं ।

Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
Cremation ground: महाराष्ट्र के ७ सहस्र ४४४ गांवों में श्मशान भूमि ही नहीं !
(और इनकी सुनिए…) ‘पाकिस्तान सिंधु जल संधि के विषय में प्रत्येक स्तर पर प्रयास करेगा !’ – Asim Munir