
तिरुवनंतपुरम् (केरल) – मलयालम चलचित्र जगत के अभिनेता शियास करीम द्वारा अपनी निकटतम मित्र एवं अभिनेत्री अनुमोल अनुकुट्टी पर गोमांस भक्षण हेतु दबाव डालने का एक चलचित्र (वीडियो) सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित हुआ है । कहा जा रहा है कि यह चलचित्र किसी भोज का है, जहां शियास करीम एवं अनुमोल अनुकुट्टी दोनों उपस्थित थे ।
चलचित्र में दृष्टिगोचर हो रहा है कि शियास, अनुमोल को वारंवार गोमांस खाने के लिए कह रहा है । इस पर अनुमोल स्पष्ट रूप से कहती हैं, ‘मैं आहार-नियंत्रण (डायटिंग) पर हूं; अतः इसका सेवन नहीं कर सकती ।’ तदुपरांत भी शियास पुन: आग्रह करता है; किंतु अभिनेत्री वहां से आगे बढ जाती हैं । जब अनुमोल गोमांस खाने से मना कर देती हैं, तब शियास करीम उन पर कटाक्ष करते हुए कहता है, ‘क्या तुम भाजपा की समर्थक हो ?’
Malayalam actor Shiyas Kareem pressured a Hindu actress Anumol to eat beef
Without Dharma Shikshan, many Hindu girls lose pride in their religion. When rooted in one’s values, no one can be easily pressured to compromise beliefs or traditions.
Would a Hindu ever dare to… https://t.co/PToMGxW7u3 pic.twitter.com/kZU9jnessm
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 15, 2026
वर्तमान में इस संपूर्ण प्रकरण पर दोनों की ओर से कोई भी आधिकारिक वक्तव्य नहीं आया है; परंतु सामाजिक माध्यमों पर परिचर्चा जारी है तथा अनेक लोगों ने शियास करीम की आलोचना की है । शियास एक विवादास्पद अभिनेता है । वर्ष २०२३ में एक महिला ने उस पर बलात्कार का आरोप लगाया था । तत्पश्चात उसे बंदी बनाया गया था । वर्तमान में वह जमानत पर मुक्त है ।
संपादकीय भूमिका
|
Sinhagad Pune : सिंहगढ पर लगाए ‘यह किला हिन्दुओं का है, यहां मुसलमानों को प्रवेश नहीं’ के फलक !
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
Telangana AI Training : तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ८० हजार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा डिजिटल सुरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण देगी !