शिळफाटा (ठाणे) के हिन्दू सम्मेलन में मंत्री नितेश राणे का आवाहन

ठाणे, ४ अप्रैल (वार्ता.) – मुंब्रा परिसर को भगवामय करने हेतु कार्यकर्ताओं को संगठित होना चाहिए । आप अकेले नहीं हैं, कोई भी समस्या हो तो हमें सूचित करें । जब तक ‘मुंब्रादेवी’ के प्रत्येक घर पर भगवा ध्वज फहराता हुआ न दिखे, तब तक विश्राम नहीं करना है, ऐसा तीक्ष्ण प्रहार मत्स्यपालन एवं पत्तन विकास मंत्री तथा सिंधुदुर्ग जनपद के पालकमंत्री नितेश राणे ने मुंब्रा में किया । छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि की पूर्वसंध्या पर शिळफाटा में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में मंत्री नितेश राणे संबोधित कर रहे थे । सकल हिन्दू समाज की ओर से आयोजित इस सम्मेलन के मंच पर अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे ।
मंत्री नितेश राणे ने आगे कहा कि :
१. आज मुंब्रा के हिन्दुओं को ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ तथा कभी धर्मांतरण के नाम पर भयभीत करने का षड्यंत्र चल रहा है । यदि किसी ने भी हिन्दुओं की ओर कुदृष्टि से देखा, तो मैं बिना सूचना दिए यहां आऊंगा एवं तांडव कर जाऊंगा, यह स्मरण रहे । जो मस्जिदों से मेरा भाषण सुन रहे हैं, वे जान लें कि यह आपके ‘अब्बू’ का पाकिस्तान नहीं, अपितु मेरे छत्रपति शिवाजी महाराज का महाराष्ट्र है । स्वराज्य, शौर्य तथा न्यायनिष्ठा ही आज की पीढी की प्रेरणा है । राज्य में धर्म-स्वातंत्र्य अधिनियम का कठोरता से अनुपालन होगा । हिन्दुओं को किसी भी प्रकार की धमकी अथवा दबाव के सम्मुख झुकना नहीं चाहिए ।
२. आज कोई भी उठकर हमें चुनौती देने की भाषा में बोलता है । वे आज कल के बालक हैं । जनप्रतिनिधि बनने के पश्चात कहते हैं, ‘इसको हम पराजित कर देंगे’ । उनकी मानसिकता को पहचानें तथा समझें । उन लोगों को बाल्यकाल से ही यह सिखाया जाता है । मदरसों में बैठे लोग यह शिक्षा देते हैं । वहां से आतंकवादी निर्मित किए जाते हैं एवं इसीलिए उनके मुख से ये विचार निकलते हैं । हम अब धर्म-स्वातंत्र्य अधिनियम तक पहुंच चुके हैं । अब अगला चरण मदरसों का है ।
मुंब्रा का नामकरण ‘मुंब्रादेवी’ करेंगे !सांगली के इस्लामपुर का नामकरण ‘ईश्वरपुर’ हुआ । मुंब्रा का भी ‘मुंब्रादेवी’ के रूप में नामकरण करके दिखाएंगे, ऐसा विश्वास राणे ने उपस्थित जनसमुदाय को दिलाया । इस कथन पर सभा स्थल पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उद्घोष (नारे लगाकर) कर प्रत्युत्तर दिया । |
अर्पणदाताओ, गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में धर्मकार्य हेतु धन अर्पित कर गुरुतत्त्व का लाभ लें !
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
Chhattisgarh High Court : ‘हिन्दू एक गाली है, जिसका अर्थ चोर, डाकू, लुटेरा तथा गुलाम होता है’ ऐसा कहने वाले ईसाई संगठन के ११ लोगों के विरुद्ध प्रविष्ट अपराध निरस्त नहीं होगा ।
अभिनेता आमिर खान ‘लव जिहाद’के ‘ब्रैंड एंबेसेडर’ उनकी फिल्मों का बहिष्कार कीजिए – मंत्री नितेश राणे