2–3 सप्ताह में बडे आक्रमण की चेतावनी

नई दिल्ली – यदि समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका ईरान को पाषाण युग में वापस भेज देगा, ऐसी चेतावनी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश को संबोधित करते हुए दी । ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध युद्ध जीत लिया है, साथ ही आनेवाले 2–3 सप्ताह में ईरान पर बडा आक्रमण करने की चेतावनी भी दी ।
“If no deal is reached, we will send Iran back to the Stone Age,” warns Donald Trump – hinting at a possible major strike within weeks.
Iran responds firmly: “We will not get trapped in the cycle of war, talks, and ceasefire.”
Amid rising tensions, even predictions of a larger… https://t.co/u9zyYCvDm3 pic.twitter.com/3N6kVUNC2Z
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 2, 2026
ट्रम्प ने आगे कहा कि,
१. ईरान की मिसाइल एवं ड्रोन क्षमता, साथ ही नौसेना को नष्ट कर दिया गया है । उसकी सैन्य शक्ति अधिक निर्बल हो गई है । अमेरिका धीरे-धीरे और व्यवस्थित रूप से ईरान की उस ताकत को समाप्त कर रहा है, जो अमेरिका के लिए संकट बन सकती है या विदेशों में प्रभाव डाल सकती है । इस सैन्य अभियान का मुख्य उद्देश्य पूरा होने के निकट है ।
२. ईरान के सभी प्रमुख नेता मारे जा चुके हैं तथा सत्ता परिवर्तन हो चुका है ।
३. ईरान ने अपने ही ४५ सहस्र लोगों को मार डाला ।
४. ईरान को परमाणु शक्ति बनने नहीं दिया जाएगा ।
५. जिन्हें होर्मुज के तेल की आवश्यकता है, वे उसकी रक्षा करें; हमें उसकी आवश्यकता नहीं है ।
६. सऊदी अरब एवं बहरीन को अकेला नहीं छोडा जाएगा ।
युद्ध, बातचीत तथा युद्धविराम के चक्र में नहीं फंसेंगे! – ईरान

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि हम युद्ध, बातचीत एवं युद्धविराम के बार-बार दोहराए जानेवाले चक्र में नहीं फंसेंगे । यह स्वरूप अब स्वीकार्य नहीं होगा । वर्तमान संघर्ष केवल ईरान के लिए ही नहीं, अपितु पूरे क्षेत्र के लिए विनाशकारी है । जब तक अमेरिका तथा इजराइल के आक्रमण जारी रहेंगे, तब तक ईरान प्रत्युत्तर देता रहेगा । ईरान अपने पडोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है; परंतु अमेरिका एवं इजराइल ईरान पर आक्रमण करने के लिए इन देशों की भूमि का उपयोग कर रहे हैं ।
बहरीन में अमेजन के कार्यालय पर ईरान का आक्रमण

ईरान ने बहरीन में अमेरिकी प्रतिष्ठान ‘अमेजन वेब सर्विसेज’ के डेटा सेंटर पर आक्रमण किया, जिससे वहां आग लग गई । खाडी देशों में स्थित १८ अमेरिकी प्रतिष्ठानों को लक्ष्य बनाने की धमकी ईरान के ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड्स’ ने दी थी, जिसके अगले ही दिन यह आक्रमण हुआ । इन १८ प्रतिष्ठानों में माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल, गूगल एवं मेटा सम्मिलित हैं ।
…तो तब तक यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति रोक देंगे ! – ट्रम्प की यूरोपीय देशों को चेतावनी
जब तक यूरोपीय मित्र देश होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने में सहायता नहीं करते, तब तक यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति रोक दी जाएगी, ऐसी धमकी ट्रम्प ने दी । इसके पश्चात ट्रम्प ने ‘नाटो’ की ‘प्रायोरिटाइज्ड यूक्रेन रिक्वायरमेंट्स लिस्ट’ पहल को सैन्य सामग्री की आपूर्ति बंद करने की भी चेतावनी दी । इस पहल के माध्यम से यूक्रेन के लिए हथियार खरीदे जाते हैं तथा इसके लिए यूरोपीय देशों द्वारा धन दिया जाता है ।
ईरान में सेना उतारी गई, तो कोई भी जीवित वापस नहीं लौटेगा ! – ईरान का अमेरिका को प्रत्युत्तर

ट्रम्प द्वारा ईरान में सेना उतारने की बात कहने के उपरांत ईरान ने इसका प्रत्युत्तर दिया है । ईरान के सैन्य प्रमुख मेजर जनरल अमीर हातामी ने कहा कि यदि दुश्मन ने जमीनी आक्रमण किया, तो एक भी व्यक्ति जीवित वापस नहीं जाएगा । जब तक हम अपने निर्धारित उद्देश्यों को प्राप्त नहीं कर लेते, तब तक हम अपने दुश्मन का पीछा करना बंद नहीं करेंगे ।
संपादकीय भूमिकाअप्रैल महीने में तीसरे विश्व युद्ध एवं परमाणु बम गिराए जाने की संभावना ज्योतिषियों द्वारा व्यक्त की गई है । इसे देखते हुए क्या ट्रम्प का वक्तव्य उसी दिशा में ले जा रहा है ? ऐसा प्रश्न उठता है ! |
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
Bangladesh Temple Attack : बांग्लादेश के प्राचीन श्री कालीमाता मंदिर पर धर्मांध मुसलमानों का आक्रमण ।
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
US Iran War : अमेरिका द्वारा ईरान के ८० से अधिक सैन्य ठिकानों पर आक्रमण l