शिवसेना विधायक देवयानी फरांदे ने ‘जय श्री राम’ के नारे के लिए आग्रह किया !

मुंबई, १८ मार्च (वार्ता.) – विधानसभा में १८ को प्रश्नकाल के समय मनरेगा के विषय पर चर्चा चल रही थी, तभी हिन्दुत्व के मुद्दे पर सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के बीच तीखा वाकयुद्ध छिड गया । ठाकरे गुट के विधायक भास्कर जाधव ने श्रमिकों के प्रश्न पर बोलते हुए, “क्या लोगों का ‘जय श्री राम’ करने का निर्णय लिया गया है ?”, ऐसी उपरोधिक टिप्पणी की । (जाधव का तात्पर्य यह था कि क्या सरकार की नीतियां श्रमिकों को मृत्यु के मुख में धकेल रही हैं ?) इस पर भाजपा की प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ विधायक देवयानी फरांदे ने तत्काल आक्रामक दिशा अपनाते हुए जाधव से ‘जय श्री राम’ कहने का आग्रह किया ।
🚩 Flashpoint in Maharashtra Assembly! 🚩
Heated exchange in the Vidhan Sabha as Thackeray faction MLA Bhaskar Jadhav mocks the name of Prabhu Shri Ram. 📉🏛️
🔥 Shiv Sena MLA @PharandeDevyani stood her ground, firmly insisting on the ‘Jai Shri Ram’ chant! 🚩🙏
✨ It is… pic.twitter.com/9ES8wBYokX
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 18, 2026
प्रभु श्री राम के नाम का अनादर करने का प्रयास !
विधायक जाधव ने श्रमिकों के वेतन को लेकर सरकार को घेरने के प्रयास में प्रभु श्री राम के पवित्र नाम का उपयोग नकारात्मक संदर्भ में किया । यह बात ध्यान में आते ही विधायक फरांदे अपनी जगह से उठकर पहली बेंच पर आई एवं जाधव को रोका । उन्होंने आग्रह किया, “आप ‘जय श्री राम’ कहिए” । प्रभु श्री राम का नाम लेने का विरोध करने तथा उनका उपहास करने वाली प्रवृत्ति का उन्होंने सदन में कड़ा विरोध किया ।
विधायक फरांदे द्वारा ली गई प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ भूमिका के कारण भास्कर जाधव कठिनाई में फंस गए । जाधव ने फरांदे की विद्वत्ता पर टिप्पणी करते हुए विषय को भटकाने का प्रयास किया । इस समय विधानसभा अध्यक्ष ने फरांदे को अपने स्थान पर बैठने का निर्देश दिया; फिर भी फरांदे ने अपना आग्रह जारी रखते हुए हिन्दुत्व का गौरव बनाए रखने का प्रयास किया । इस अवसर पर विपक्ष ने श्रमिकों के प्रश्न को मुद्दा बनाकर तथा नारेबाजी करते हुए सदन से बहिर्गमन (वॉकआउट) किया । इस समय यह स्पष्ट दिखाई दिया कि विपक्ष ने श्रमिकों के कल्याण के स्थान पर प्रभु श्री राम के नाम का विरोध करना अधिक योग्य माना ।
संपादकीय भूमिकाविधायक देवयानी फरांदे जैसी विधायक ही हिन्दू धर्म की असली शक्ति हैं ! |
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।