लंदन में कट्टरपंथी मुस्लिम युवकों द्वारा भारतीयों को बनाया जा रहा है लक्ष्य !
लंदन (ब्रिटेन) – लंदन शहर के वेम्ब्ली क्षेत्र में भारतीय मूल के दुकानदारों तथा रेस्टोरेंट मालिकों को लक्ष्य बनाकर तोडफोड एवं मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं । इस संदर्भ में प्रसारित हुए वीडियो में चेहरों पर नकाब पहने कट्टरपंथी मुस्लिम युवकों का एक समूह दुकानों में घुसकर सामान फेंकता हुआ तथा रेस्टोरेंट में तोडफोड करता हुआ दिखाई दे रहा है । स्थानीय लोगों के अनुसार आक्रमणकारी अचानक आते हैं, कुछ ही मिनटों में क्षति पहुंचाते हैं और उसके पश्चात वहां से भाग जाते हैं । इन घटनाओं के उपरांत क्षेत्र में भय का वातावरण बन गया है ।
सप्ताह में २ बार रेस्टोरेंट पर आक्रमण
वेम्ब्ली के ईलिंग रोड क्षेत्र में स्थित लोकप्रिय भारतीय रेस्टोरेंट ‘मानेक चौक’ पर पिछले सप्ताह २ बार आक्रमण हुआ । ५ मार्च एवं ७ मार्च को नकाब पहने युवकों का एक समूह रेस्टोरेंट में घुस गया तथा वहां भारी तोडफोड की । इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं । वीडियो में कई युवक चेहरा ढककर रेस्टोरेंट में प्रवेश करते हुए तथा टेबल-कुर्सियां उलटते हुए दिखाई देते हैं । भूमि पर भोजन तथा बर्तन बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं ।
आक्रमणकारियों का समूह मस्जिद के पास से आया ! – दुकानदारों का दावा
स्थानीय दुकानदारों के अनुसार लगभग १५ से २० युवकों का एक समूह मस्जिद के पास से आया था । आते ही उन्होंने रेस्टोरेंट पर आक्रमण करना आरंभ कर दिया । उन्होंने किसी से कोई बातचीत किए बिना सीधे सामान तोडना आरंभ कर दिया । इस समय एक भारतीय व्यक्ति ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो उस पर बोतल से आक्रमण किया गया । इस घटना में कई लोग घायल हुए ।
फल एवं सब्जियों की दुकानों में भी हंगामा
६ मार्च को एक अन्य वीडियो सामने आया, जिसमें नकाब पहने युवक ‘पनेसर फूड एंड वाइन’ नामक दुकान के बाहर रखे फलों एवं सब्जियों के बक्से फेंकते हुए दिखाई देते हैं । उन्होंने सामान जमीन पर फेंक दिया एवं पैरों से रौंद दिया । स्थानीय लोगों के अनुसार आक्रमणकारी पहले दुकानों को हानि पहुंचाते हैं फिर उसका वीडियो बनाकर वहां से चले जाते हैं ।
गुजराती मूल के व्यक्ति पर चाकू से आक्रमण
९ मार्च की रात ईलिंग रोड पर गुजराती मूल के एक व्यक्ति पर चाकू से आक्रमण किया गया । उसे गंभीर अवस्था में चिकित्सालय ले जाया गया । स्थानीय लोगों के अनुसार यह वही समूह हो सकता है, जिसने पिछले सप्ताह हैरो में होली मना रहे भक्तों पर आक्रमण किया था ।
पुलिस द्वारा जांच जारी
पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी व्यापारी या समुदाय को डराने का प्रयास बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा । पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घटना से संबंधित किसी के पास वीडियो या जानकारी हो तो उसे तुरंत अधिकारियों को दें, ताकि आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके ।
इससे पहले होली उत्सव में भी किया था आक्रमण : संसद में उठा था यह विषय
इससे पहले लंदन के पास हैरो क्षेत्र में होली उत्सव के समय भी कुछ मुसलमानों ने हिन्दुओं पर आक्रमण किया था । यह विषय स्थानीय सांसद बोब ब्लेकमन (Bob Blackman) ने ब्रिटेन की संसद में भी प्रश्न उठाया था । उन्होंने बताया था कि होली उत्सव में सम्मिलित सहस्रों हिन्दुओं की सुरक्षा को संकट उत्पन्न हो गया था । २० आक्रमणकारियों में से अब तक केवल एक को ही बंदी बनाया गया है ।
संपादकीय भूमिकालंदन में पाकिस्तानी मुसलमानों की संख्या अत्यधिक बढ गई है । इसलिए वे वहां के भारतीयों एवं हिन्दुओं को लक्ष्य बना रहे हैं, यह स्पष्ट है । ब्रिटिश सरकार एवं पुलिस इन कट्टरपंथियों के सामने झुक रही है, इसलिए उनका मनोबल बढ गया है । इस विषय में भारत सरकार को हस्तक्षेप करना आवश्यक है ! |

यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
Muslim Reservation : मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता ! – नितेश राणे, मत्स्य व्यवसाय मंत्री
Bangladesh Temple Attack : बांग्लादेश के प्राचीन श्री कालीमाता मंदिर पर धर्मांध मुसलमानों का आक्रमण ।