|

पुणे – नगर में अल्पवयस्क बालिकाओं को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटनाओं ने गंभीर स्वरूप धारण कर लिया है । १ से १५ फरवरी के पखवाड़े में २० बालिकाओं के अपहरण की घटनाएँ घटित हुई हैं । ये बालिकाएँ मुख्य रूप से १३ से १७ वर्ष की आयु की हैं । सामाजिक माध्यमों (सोशल मीडिया) पर परिचय, प्रेम का प्रलोभन, विवाह का आश्वासन तथा परिचित व्यक्तियों की संलिप्तता इन घटनाओं के पीछे के प्रमुख कारण हैं । ऐसी घटनाओं में प्रायः प्रेम संबंधों का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण के प्रकरण भी सामने आ रहे हैं । ‘वैलेंटाइन डे’ अर्थात १४ फरवरी को ३ अल्पवयस्क बालिकाओं के घर से निकल जाने की घटनाएँ हुई हैं ।
🚨 20 Minor Girls Missing in Pune in Just 15 Days!
Shockingly, 3 minor girls left home on ‘Valentine’s Day’ alone.
Police have urged parents to remain vigilant and keep a close watch on their children.
This raises serious concerns. Blind imitation of Western trends without… pic.twitter.com/0VZSwYc2Hk
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) February 17, 2026
नांदेड़ सिटी, सहकारनगर, बिबवेवाडी, स्वारगेट परिसर, कालेपडल, वाघोली, लोणीकंद, कात्रज, वारजे मालवाडी, येवलेवाडी, चंदननगर, बाणेर, कोथरुड, विश्रामबाग, भारती विद्यापीठ परिसर, मुंढवा, अलंकार पुलिस थाना क्षेत्र, खराड़ी एवं चतुःशृंगी आदि क्षेत्रों से अल्पवयस्क बालिकाओं को भगा ले जाने की घटनाएँ हुई हैं ।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त निखिल पिंगले ने बताया कि, “भावनात्मक छल तथा ‘सेक्सटॉर्शन’ (किसी व्यक्ति के निजी अथवा अश्लील चित्र/वीडियो का उपयोग कर उसे डरा-धमकाकर धन, यौन कृत्य अथवा अन्य कुछ मांगना) जैसे प्रकार बढ़ रहे हैं । इसलिए अभिभावकों को अपने बच्चों के भ्रमणभाष (मोबाइल) के उपयोग पर सतर्कता से ध्यान देना तथा उनके साथ मुक्त संवाद बढ़ाना परम आवश्यक है ।”
संपादकीय भूमिका
|
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
Religious Conversion Love Jihad : पिछले २४ घंटों में सामने आईं लव जिहाद की ४, जबकि धर्मांतरण की २ घटनाएं ।
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल का प्रारंभिक ब्यौरा सरकार को प्रस्तुत
Pune Water pollution : ६०० दशलाख (मिलियन) लीटर मलजल सीधे नदी क्षेत्र में छोडे जाने के कारण पुणे नगर की नदियां प्रदूषण के जाल में !