पुणे शहर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा निषेध व्यक्त

पुणे – यहां के कोथरुड क्षेत्र में स्थित एक प्रतिष्ठित महाविद्यालय में ‘विश्व सांस्कृतिक महोत्सव’ का आयोजन किया गया था । इस कार्यक्रम में इस महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले विभिन्न देशों के विद्यार्थियों ने अपनी कला तथा संस्कृति का प्रदर्शन किया । इस कार्यक्रम में सूडान देश के विद्यार्थियों ने अपनी लोककला का प्रदर्शन करते समय हाथों में तलवारें लेकर नृत्य किया, साथ ही इसी कार्यक्रम में बांग्लादेशी विद्यार्थियों ने एक खाद्य पदार्थ विक्री केंद्र भी लगाया था । वहां बांग्लादेश का ध्वज फहराया गया था । स्थानीय विद्यार्थियों ने इस केंद्र के विषय में एक पत्र महाविद्यालय प्रशासन को भेजा था; परंतु उसके पश्चात भी बांग्लादेशी विद्यार्थियों ने वहां विक्री केंद्र लगाया । ( यदि बांग्लादेश में हिन्दुओं ने ऐसा केंद्र स्थापित किया होता एवं उसका विरोध हुआ होता, तो क्या हिन्दू वह केंद्र चालू रख पाते ? – संपादक ) यह बात भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को ज्ञात होने के पश्चात उन्होंने वहां जाकर संबंधित खाद्य पदार्थ विक्री केंद्र बंद करवाया तथा महाविद्यालय प्रशासन का निषेध व्यक्त किया । इस प्रकरण में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से पुलिस में परिवाद (शिकायत) प्रविष्ट किया गया है ।
National Interest Over Everything. 🇮🇳✊
Pune Bharatiya Janata Yuva Morcha (BJYM) members shut down a stall featuring the Bangladeshi flag at MIT World Peace University. 🚫🚩
It’s time to ask: why are anti-India elements given space in our educational institutions?
India must… pic.twitter.com/wYohYZy8Ax
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) February 12, 2026
भाजयुमो के शहराध्यक्ष दुष्यंत मोहोल ने कहा कि, शैक्षणिक संस्थाएं राष्ट्रीय मूल्यों के संवर्धन का केंद्र होती हैं । अतः विद्यार्थियों की सांस्कृतिक भावनाओं की रक्षा होनी चाहिए तथा कोई भी निर्णय लेते समय व्यापक सामाजिक परिणामों का विचार करना आवश्यक है ।
संपादकीय भूमिका
|
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
स्थानीय स्तर पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव में सहभागी हों !
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।